Manoranjan Nama

नीतू कपूर ने बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी को जन्मदिन की बधाई दी

 
नीतू कपूर ने बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी को जन्मदिन की बधाई दी

मनोरजन न्यूज़ डेस्क !!!  नीतू कपूर अपने बच्चों रणबीर और रिद्धिमा के साथ काफी क्लोज है। आज उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी का जन्मदिन है और अपनी बेटी के जन्मदिन पर उन्होंने दी रिद्धिमा को जन्मदिन की स्पेशल बधाई। 

उन्होंने रिद्धिमा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे माय लाइफ लाइन' . इस फोटो में आप रिद्धिमा, उनके पति भरत साहनी और उनकी बेटी समारा साहनी को नीतू कपूर के साथ देख सकते है। चारो ने मिलकर कल रात उदयपुर में रिद्धिमा के बर्थडे को ब्रिंग इन किया। इस फोटो के साथ साथ नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर उनकी सेलिब्रेशन की झलकियां भी स्टोरी के रूप में शेयर की। 

रिद्धिमा और उनकी मम्मी दोनों ने ब्लैक ऑउटफिट पहने और दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रही है। इनकी फोटो देख कर लग रहा है परिवार ने कल रात खूब मजा किया। 

भरत साहनी ने भी अपनी बीवी को जन्मदिन विश करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे टू माय राइड, और डाई, पिक्चर परफेक्ट, बर्थडे क्वीन. आशा करता हूँ तुम्हे तुम्हारी यह फोटो पसंद आएगी और तुम मुझे वादा करोगी कि आगे से मेरी भी अच्छी फोटो पोस्ट करोगी। "

अभी हाल ही में माँ बेटी कपिल शर्मा के शो पर एक साथ नजर आये। रिद्धिमा ने कपिल के शो पर अपना पहला अपीयरेंस दिया। यहाँ दोनों ने अपनी निजी ज़िन्दगी के कई किस्से ऑडियंस के साथ शेयर किये और उनका एपिसोड ऑडियंस ने खूब पसंद किया। 

वर्कफ्रंट पर, नीतू कपूर राज मेहता की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आएंगी । फिल्म में उनके साथ साथ अनिल कपूर , वरुण धवन और कियारा आडवाणी  लीड रोल  में नजर आएंगे। फिल्म को हीरू यश जौहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

 न्यूज़ हेल्पलाइन

Post a Comment

From around the web