OMG 2 फेम एक्टर Pankaj Tripathi पर टूटा दुखों का पहाड़, 99वें साल की उम्र में एक्टर के पिता ने इस दुनिया को कहा अलविदा

मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी के सिर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बॉलीवुड स्टार पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का आज निधन हो गया। जिसके बाद वह अपने पिता के अंतिम दर्शन के लिए बिहार रवाना हो गए हैं। पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी 99 साल के थे। फिल्म अभिनेता अपने पिता के बहुत करीब थे। पिता की मौत से वह बुरी तरह टूट गए हैं। पंकज त्रिपाठी के परिवार ने आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी है।
फिल्म स्टार की ओर से जारी बयान में लिखा गया है, 'बड़े दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन हो गया है। उन्होंने 99 साल का शानदार जीवन जिया। उनकी अंतिम यात्रा आज उनके परिजनों के बीच पूरी होगी। पंकज त्रिपाठी अभी अपने गांव गोपालगंज के लिए रवाना हुए हैं। फिल्म स्टार पंकज त्रिपाठी ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता उनके काम के बारे में अनभिज्ञ हैं। उसे अपने काम में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है। फिल्म स्टार ने बताया था कि उनके पिता उनकी सफलता से अंजान रहते हैं।
उन्हें टीवी या थिएटर देखने का बिल्कुल भी शौक नहीं है। फिल्म स्टार ने उस वक्त कहा था कि वह मुंबई भी नहीं आते हैं। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उनके पिता सिर्फ एक बार मुंबई आए थे। उन्हें यहां की बड़ी-बड़ी इमारतें और शोर-शराबा पसंद नहीं है। वह बिहार में अपने गांव गोपालगंज में रहना पसंद करते हैं। पंकज त्रिपाठी अक्सर अपने पिता से मिलने गांव जाते थे। उनके माता-पिता ज़मीन से बहुत जुड़े हुए थे और गाँव के माहौल में रहना पसंद करते थे।
अब पिता के निधन से पंकज त्रिपाठी को झटका लगा है। आपको बता दें कि फिल्म स्टार पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ओएमजी 2 हाल ही में सिल्वर स्क्रीन पर पहुंची है। इस फिल्म को रिलीज हुए अभी सिर्फ 10 दिन ही बीते हैं। इन 10 दिनों में ये फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी का किरदार भी लोगों को काफी पसंद आया है।