Manoranjan Nama

Mann Ki Baat कार्यक्रम में PM Modi ने किया स्वर कोकिला Lata Mangeshkar का ज़िक्र,जाने किस कारण आई याद 

 
Mann Ki Baat कार्यक्रम में PM Modi ने किया स्वर कोकिला Lata Mangeshkar का ज़िक्र,जाने किस कारण आई याद 

स्वरा कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। भारत रत्न लता मंगेशकर अपनी सुरीली आवाज से गीतों में जान फूंक देती थीं। उनके गीत अमर हो गए हैं। लता मंगेशकर भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा सबके दिलों में जिंदा रहेंगी। उनका जिक्र हमेशा रहेगा। छह दशकों तक लता मंगेशकर ने अपनी सुरीली आवाज से संगीत की दुनिया में अपना परचम लहराया है।

,
लता मंगेशकर के निधन से पूरे बॉलीवुड जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी। लता मंगेशकर के निधन पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया। इस समय पीएम नरेंद्र मोदी मन की बात कर रहे हैं। अपने मन की बात के दौरान पीएम ने कई मुद्दों पर बात की। लेकिन अपनी बातों के दौरान उन्हें एक बार फिर लता मंगेशकर की भी याद आ गई। उन्होंने कहा कि लता दीदी की कमी खलना स्वाभाविक है।

,
दरअसल, मन की बात के दौरान पीएम मोदी तीन प्रतियोगिताओं के बारे में बता रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर ने उन्हें देशभक्ति की प्रतियोगिता में लोगों को शामिल करने के लिए भी कहा था। पूरे मामले पर बात करते हुए पीएम ने कहा कि एकता दिवस के मौके पर उन्होंने तीन प्रतियोगिताओं की बात की. जिसमें देशभक्ति, लोरी और रंगोली शामिल थी।

,
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, साथियों, आज इस अवसर पर मुझे लता मंगेशकर जी, लता दीदी की याद आना बहुत स्वाभाविक है। क्योंकि जिस दिन ये प्रतियोगिता शुरू हुई थी उस दिन लता दीदी ने ट्वीट कर देशवासियों से आग्रह किया था कि वे इस प्रथा से जरूर जुड़ें।

Post a Comment

From around the web