Manoranjan Nama

Puneeth Rajkumar रील नहीं रियल लाइफ के भी हीरो थे Puneeth Rajkumar,मौत से पहले एक्टर ने किये थे ये नेक काम 

 
Puneeth Rajkumar रील नहीं रियल लाइफ के भी हीरो थे Puneeth Rajkumar,मौत से पहले एक्टर ने किये थे ये नेक काम 

साउथ के जाने माने अभिनेता पुनीत राजकुमार आज इस दुनिया में नहीं है अगर वो होते तो अपना 49वां जन्मदिन मनाते। बेशक यह सितारा अस्त हो गया हो, लेकिन उनकी फिल्में और मुस्कुराता हुआ चेहरा आज भी फैंस भुला नहीं पाए हैं। पुनीत ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी और मुख्य अभिनेता के रूप में उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय से प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाई। आज उनकी जयंती पर हम आपको बताएंगे कि पुनीत ने असल जिंदगी में भी वीरतापूर्ण काम किए हैं।

,
पुनीत राजकुमार का साल 2021 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। पुनीत के जाने से पूरा सिनेमा जगत सदमे में था। पुनीत न केवल एक अच्छे अभिनेता थे, बल्कि एक अच्छे गायक भी थे। पुनीत ने बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में फिल्म 'अप्पू' से की थी। इस फिल्म में पुनीत ने पहली बार गाना भी गाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

,
दिवंगत अभिनेता पुनीत को बचपन से ही अभिनय का शौक था। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। अपने अभिनय के दम पर पुनीत ने वर्ष 1985 में सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता। 30 से अधिक कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुके पुनीत की कई फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़े। अभिनेता के प्रशंसक उन्हें प्यार से अप्पू बुलाते थे।

,
जाते समय भी पुनीत राजकुमार ने कई नेक काम किए थे। उन्होंने अपने पिता डॉ. राजकुमार का अनुसरण करते हुए आंखें दान करने का फैसला किया था। पुनीत की मौत के बाद उनके परिवार ने उनकी आंख दान की थी।

Post a Comment

From around the web