Manoranjan Nama

Rohit Shetty Birthday कभी साड़ियों पर प्रेस मारते थे Rohit,जानिए कैसे हासिल किया एक्शन किंग का खिताब 

 
Rohit Shetty Birthday कभी साड़ियों पर प्रेस मारते थे Rohit,जानिए कैसे हासिल किया एक्शन किंग का खिताब 

हवा में उड़ती कारें, कलाबाजियां करते बदमाश और हीरो के धमाकेदार स्टंट... अगर ये सारी चीजें एक साथ किसी फिल्म में दिखें तो समझ लीजिए कि हम बात कर रहे हैं रोहित शेट्टी की। क्या आप जानते हैं कि आज के जमाने में करोड़ों का खेल खेलने वाले रोहित शेट्टी अभिनेत्रियों की साड़ियां प्रेस करते थे। आइए आपको उनकी कहानियों से रूबरू कराते हैं। बॉलीवुड के शानदार डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के नाम से मशहूर रोहित शेट्टी को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है. 14 मार्च 1974 को मुंबई में जन्मे रोहित शेट्टी ने अब तक 'सिंबा', 'सूर्यवंशी', 'सिंघम', 'चेन्नई एक्सप्रेस' समेत कई हिट फिल्में की हैं।

.
फिल्मी दुनिया और रोहित शेट्टी का रिश्ता बचपन से ही था। दरअसल, उनकी मां रत्ना शेट्टी बॉलीवुड में जूनियर आर्टिस्ट थीं, जबकि पिता एमबी शेट्टी एक स्टंटमैन थे। जब रोहित केवल पाँच वर्ष के थे, तब उनके पिता का देहांत हो गया। इसके बाद घर की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गई कि उन्हें कम उम्र में ही काम करना पड़ा।

.
जब रोहित केवल 17 साल के थे, तब उन्होंने फिल्म उद्योग में प्रवेश किया। वह फिल्म 'फूल और कांटे' में सहायक निर्देशक बने। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'सुहाग' में अक्षय कुमार के बॉडी डबल का रोल प्ले किया। जब हकीकत की शूटिंग शुरू हुई तो रोहित को तब्बू की साड़ियां प्रेस करने की जिम्मेदारी दी गई।

.
कहा जाता है कि रोहित शेट्टी की पहली कमाई महज 35 रुपये थी। रोहित शेट्टी ने अपने निर्देशन की शुरुआत वर्ष 2003 में फिल्म ज़मीन से की थी। था। इसके बाद उन्होंने 'गोलमाल' बनाई, जिससे उनकी किस्मत चमक गई। बाद में रोहित शेट्टी 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'सिंघम' और 'बोल बच्चन' जैसी फिल्में बनाकर एक्शन किंग कहलाने लगे।

Post a Comment

From around the web