Manoranjan Nama

Rohit Shetty Birthday पहली सैलरी में Rohit को मिले थे 35 रूपए,जानिए आख़िर क्यूं दिलो-दिमाग पर छप गया एक्शन

 
Rohit Shetty Birthday पहली सैलरी में Rohit को मिले थे 35 रूपए,जानिए आख़िर क्यूं दिलो-दिमाग पर छप गया एक्शन

बॉलीवुड में एक्शन किंग के नाम से मशहूर रोहित शेट्टी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। रोहित शेट्टी का जन्म 14 मार्च 1973 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने 1991 में फिल्म 'फूल और कांटे' से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। रोहित शेट्टी की पहली सैलरी महज 35 रुपये थी, जिससे वे अपने खाने-पीने और आने-जाने का खर्चा उठाते थे। हालांकि आज रोहित शेट्टी करोड़ों के मालिक हैं। रोहित शेट्टी गोलमाल और सिंघम जैसी सुपरहिट फिल्म सीरीज बना चुके हैं। रोहित शेट्टी के पिता एमबी शेट्टी बॉलीवुड के मशहूर स्टंटमैन और विलेन थे। यही वजह है कि एक्शन ने रोहित के दिलो-दिमाग पर गहरी छाप छोड़ी। रोहित शेट्टी ने बचपन में ही अपने पिता का साया खो दिया था।

,
रोहित शेट्टी ने 2003 में पहली बार फिल्म जमीन का निर्देशन किया था। इस फिल्म में अजय देवगन, बिपाशा बसु और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के बाद रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जोड़ी ने कई फिल्मों में साथ काम किया। रोहित शेट्टी की फिल्मों में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है। हवा में उड़ती कारें, ट्रक और हेलीकॉप्टर रोहित शेट्टी की फिल्मों में रोमांच भर देते हैं। सिंघम में रोहित शेट्टी ने जिस तरह की लड़ाई और एक्शन दिखाया है वो फैन्स को काफी पसंद आया. इसके बाद रोहित शेट्टी ने चेन्नई एक्सप्रेस, दिलवाले और सिम्बा में भी एक्शन दिखाया। रोहित शेट्टी की फिल्मों में फाइट सीन बेहद खास होते हैं।

,,
रोहित शेट्टी ने कॉमेडी फिल्मों से भी सफलता हासिल की है। फैंस ने रोहित शेट्टी की हिट सीरीज गोलमाल को काफी पसंद किया है। रोहित शेट्टी ने अब तक के अपने फिल्मी करियर में हर तरह की फिल्में की हैं। कॉमेडी फिल्मों में अजय देवगन की गोलमाल सीरीज, बोल बच्चन और सर्कस शामिल हैं। रोहित शेट्टी सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि टीवी पर भी एक्शन के खिलाड़ी हैं। रोहित शेट्टी लंबे समय से रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी को होस्ट कर रहे हैं। शो की मेजबानी करने के उनके तरीके को प्रशंसक और खिलाड़ी पसंद करते हैं।

,
कारों के लिए रोहित शेट्टी का प्यार किसी से छुपा नहीं है। उनके पास कारों का वैसा ही कलेक्शन है जैसा रोहित की फिल्मों में देखा जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि रोहित शेट्टी की 10 मंजिला शेट्टी टावर की चौथी मंजिल पर सिर्फ कार पार्किंग है। रोहित शेट्टी के पास Mahindra Scorpio, Range Rover Sport, Lamborghini Urus, Ford Mustang GT, Mercedes AMG G63 और Maserati Gran Turismo Sport जैसी शानदार कारें हैं।

Post a Comment

From around the web