Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक के देहांत ने तोड़ दिया भाईजान का भी दिल, इन सेलेब्स की आंखें भी हुईं नम
9 मार्च यानी आज की तारीख हिंदी सिनेमा के लिए बहुत बुरी खबर लेकर आई है। इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्म कलाकार सतीश कौशिक का आज निधन हो गया है। सतीश कौशिक के आध्यात्मिक निधन की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध और निराश है। इस बीच तमाम बॉलीवुड सेलेब्स भी सतीश कौशिक के निधन पर शोक जता रहे हैं।
ऐसे में बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार सलमान खान ने भी सतीश कौशिक को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। 2000 के दशक में सतीश कौशिक ने ही तेरे नाम फिल्म के जरिए सलमान खान के डूबते करियर को बचाया था। ऑफ स्क्रीन भी सलमान खान और सतीश कौशिक की दोस्ती खूब जमी थी। ऐसे में सतीश कौशिक के निधन पर सलमान की तरफ से प्रतिक्रिया आना लाजमी है।
जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति! 💔💔💔 pic.twitter.com/WC5Yutwvqc
— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 8, 2023
सलमान खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सतीश कौशिक के निधन पर ट्वीट किया और लिखा कि- हमेशा उन्हें प्यार और सम्मान दिया, वह जो थे उसके लिए हमेशा याद रखेंगे, उनकी आत्मा को शांति मिले और परिवार और प्रियजनों को शक्ति मिले। आरआईपी सतीश जी। ऐसे में सलमान खान ने सतीश कौशिक के निधन पर शोक जताया है। सलमान खान के अलावा उनके भाई और अभिनेता अरबाज खान ने भी सतीश कौशिक के निधन पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- RIP सतीश जी आपको हमेशा याद आएंगे।