Manoranjan Nama

Sonali Kulkarni Birthday : 18 की उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुकी थी Sonali, कभी पढ़ाई के लिए ठुकरा दी थी फिल्म

 
Sonali Kulkarni Birthday : 18 की उमर में अपनी अदाओं से लोगों को घायल करने लगी थी Sonali, कभी पढ़ाई के लिए ठुकरा दी थी फिल्म

जिस उम्र में बच्चे अपने करियर के बारे में सोचने लगते हैं, उस समय उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया। उनके प्रदर्शन की चर्चा आज भी होती है। दरअसल हम बात कर रहे हैं सोनाली कुलकर्णी की जिनका आज जन्मदिन है। ऐसे में हम आपको उनके जीवन के किस्सों से रूबरू करा रहे हैं। 18 मई 1974 को पुणे, महाराष्ट्र में जन्मी सोनाली ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म चेलुवी से की थी। उस समय वह केवल 18 वर्ष की थी। कहा जाता है कि गिरीश कर्नाड की इस फिल्म के लिए सोनाली ने पहली बार में मना कर दिया था। उन्होंने अपनी पढ़ाई का हवाला दिया।

Bday Spl :क्लास मिस होने का रहता था डर, सोनाली की पहली ही फिल्म को मिला  नेशनल अवार्ड - Birthday Special Story On Sonali Kulkarni - Entertainment  News: Amar Ujala
हालांकि, गिरीश के समझाने पर वह मान गई। इसके बाद वह मराठी फिल्म मुक्ता में नजर आईं। सोनाली के बॉलीवुड डेब्यू की बात करें तो उन्होंने अमोल पालेकर की फिल्म दारा से हिंदी फिल्मों में काम करना शुरू किया था। इस फिल्म से उन्हें पहचान मिली। सोनाली ने अब तक हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, गुजराती, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में काम किया है। उनका मानना है कि भाषा मायने नहीं रखती। असली खेल चरित्र का है। सोनाली ने इटैलियन फिल्म में भी काम किया है। उन्हें 2006 में मिलान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इतालवी फिल्म फूको सु दी मी के लिए एक पुरस्कार भी मिला।

,
जीवन में दो बार शादी की
सोनाली की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो बार शादी की है। पहले वह थिएटर-फिल्म निर्देशक चंद्रकांत कुलकर्णी के साथ घर बसा लिया, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। इसके बाद सोनाली की जिंदगी में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के प्रमुख नचिकेत पंतवेद्या आए और साल 2010 में दोनों सात फेरे के बंधन में बंध गए।

,
एडिटर भी रह चुकी हैं सोनाली
बता दें कि सोनाली को पढ़ने-लिखने का भी काफी शौक है। वह दैट्स सो कूल शीर्षक के साथ एक साप्ताहिक कॉलम लिखती थी। बाद में इसी नाम से पुस्तक भी प्रकाशित हुई। आपको जानकर हैरानी होगी कि सोनाली कुलकर्णी एक मराठी अखबार में संपादक भी रह चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर में तीन मराठी पुरस्कार, एक फिल्मफेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सहित कई प्रसिद्ध पुरस्कार जीते।

,
जब सोनाली के बयान पर हुआ था विवाद
बता दें कि सोनाली एक बार विवादों में भी फंस चुकी हैं। दरअसल, उन्होंने अपने एक बयान में महिलाओं को आलसी कहा था। उन्होंने कहा था कि आजकल ज्यादातर लड़कियां आलसी हो गई हैं। उन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए, जो सेटल हो, लेकिन खुद काम नहीं करना चाहती। इस बयान पर विवाद इतना बढ़ा कि उन्हें माफी मांगनी पड़ी। उन्होंने कहा था कि एक महिला होने के नाते मेरा मकसद दूसरी महिलाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है।

Sonali Kulkarni reveals her experience of facing colorism in Pune, says 'I  was told dark girls don't look good on camera' | IWMBuzz
श्रीदेवी से भी हुई थी अनबन
सोनाली कुलकर्णी का श्रीदेवी से भी अनबन था। दरअसल जिस साल श्रीदेवी की इंग्लिश-विंग्लिश रिलीज हुई थी उसी साल सोनाली की गुजराती फिल्म द गुड रोड भी आई थी। इस फिल्म को ऑस्कर में भारतीय फिल्म के तौर पर चुना गया था, वहीं इंग्लिश-विंग्लिश भी इस रेस में शामिल थी। इस पर श्रीदेवी ने कहा था कि मैंने द गुड रोड के बारे में सुना भी नहीं था। यह फिल्म ऑस्कर में कैसे जा सकती है? इस पर सोनाली भड़क गईं। उन्होंने कहा था कि सिर्फ हिंदी फिल्में ही अच्छी नहीं होतीं। हर भाषा में अच्छी फिल्में बनती हैं और जो फिल्म सबसे अच्छी हो उसे ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहिए।

Post a Comment

From around the web