Sunidhi Chauhan B' Special : बॉलीवुड की फेमस सिंगर बनने से पहले यहाँ गाना गाती थी Sunidhi, मुस्लिम से शादी कर रह चुकी है चर्चा में

बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान का नाम इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर्स की लिस्ट में शामिल है। सुनिधि चौहान 14 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही हैं। सुनिधि का नाम उन चुनिंदा सिंगर्स की लिस्ट में शामिल है, जिनकी फैन फॉलोइंग देश के साथ-साथ विदेशों में भी है। सुनिधि अपनी सुरीली आवाज से लाखों दिलों पर राज करती हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं. आज सुनिधि चौहान के जन्मदिन पर हम उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।
सुनिधि चौहान का जन्म 14 अगस्त 1983 को दिल्ली में हुआ था। यहीं से उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की। सुनिधि चौहान ने अपने करियर की पहली प्रतियोगिता साल 1996 में दूरदर्शन पर प्रसारित सिंगिंग शो 'मेरी आवाज सुनो' में जीती थी। इसके लिए उन्हें 'लता मंगेशकर ट्रॉफी' से भी सम्मानित किया गया था। इसके बाद सुनिधि चौहान 'लिटिल वंडर्स ट्रूप' की लीड सिंगर भी रह चुकी हैं। बॉलीवुड में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की बात करें तो सुनिधि चौहान ने 1996 में फिल्म 'शास्त्र' से सिंगिंग डेब्यू किया था।
फिल्म के लिए सुनिधि ने उदित और आदित्य नारायण के साथ 'लड़की दीवानी लड़का दीवाना' गाना गाया था। सुनिधि अब तक 2000 से ज्यादा गाने गा चुकी हैं। उन्होंने कई भाषाओं में गाने गाए हैं। वैसे सुनिधि ने बचपन से ही गाना शुरू कर दिया था। स्कूल के दिनों से ही उनका गायक बनने का सपना था। यही कारण है कि वह पढ़ाई पर पूरा ध्यान नहीं दे पाईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनिधि चौहान मनोरंजन की दुनिया में आने से पहले जगरातों में माता के गीत गा चुकी हैं।
वहीं उनकी शिक्षा की बात करें तो सुनिधि चौहान केवल 10वीं पास हैं। इसके आगे का समय उन्होंने सिंगिंग की दुनिया में अपना करियर बनाने में ही बिताया है। वहीं सुनिधि की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 18 साल की उम्र में कोरियोग्राफर बॉबी खान से पहली शादी की थी, लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई और दोनों अलग हो गए। इसके बाद साल 2012 में उन्होंने म्यूजिक कंपोजर हितेश से शादी कर ली। दोनों का एक बेटा भी है।