इन Bollywood Stars ने दी है सबसे ज़्यादा फ्लॉप फ़िल्में, लिस्ट में है Dharmendra से लेकर Jitendar तक का नाम

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई बार स्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाती हैं। हर कलाकार अपनी फिल्म से उम्मीद रखता है कि उसकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेंगी, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता है। बॉलीवुड में ऐसे कई सुपरस्टार हैं जिन्होंने अपने करियर में हिट फिल्में दी हैं। साथ ही बड़ी संख्या में फ्लॉप फिल्में भी दी हैं। आज हम आपको ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
संजय दत्त
संजय दत्त ने अपने करियर की शुरुआत सुपरहिट फिल्म रॉकी से की थी। अपने फिल्मी सफर में संजय ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। हालांकि उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप भी साबित हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय अब तक 69 फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं।
गोविंदा
90 के दशक के सबसे बड़े सितारों में गोविंदा का नाम भी शामिल है। एक्टर ने अपनी एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग से करोड़ों फैन्स के दिलों पर राज किया है। जहां एक और उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं उनके खाते में कई फिल्में फ्लॉप भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के दावों पर यकीन करें तो अब तक उनकी 75 फिल्में टिकट खिड़की पर फ्लॉप हो चुकी हैं।
धर्मेंद्र
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में धर्मेंद्र को हीमैन के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपनी फिल्मों से फैन्स के दिलों में खास जगह बनाई है। 60 के दशक से लेकर अब तक वह अपनी अदाकारी से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। कई हिट फिल्में देने के अलावा धर्मेंद्र के खाते में बड़ी संख्या में फ्लॉप फिल्में भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक उनकी 99 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में नाकाम रही हैं।
जितेंद्र
जितेंद्र की गिनती बॉलीवुड के बड़े सितारों में होती है। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। हालाँकि, उन्होंने बड़ी संख्या में फ्लॉप फ़िल्में भी दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो जितेंद्र की 106 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकीं।