Manoranjan Nama

जब घर का खर्च निकालने के लिए भोजपुरी बाला Monalisa को होटल में करती थी ये काम, जाने अब कितनी है एक्ट्रेस की नेटवर्थ 

 
जब घर का खर्च निकालने के लिए भोजपुरी बाला Monalisa को होटल में करती थी ये काम, जाने अब कितनी है एक्ट्रेस की नेटवर्थ 

एक्ट्रेस मोनालिसा अपने बोल्ड अंदाज और फैशन सेंस को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। भोजपुरी सिनेमा की ये एक्ट्रेस आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब एक्ट्रेस घर का खर्च चलाने के लिए होटल में काम करती थीं। 

,
लेकिन आज मोनालिसा करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। एक्ट्रेस भोजपुरी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस हैं। आइए जानते हैं मोनालिसा की कुल संपत्ति कितनी है। मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ कई टीवी सीरियल और अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। 100 से ज्यादा फिल्में कर चुकीं एक्ट्रेस मोनालिसा एक समय सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस थीं। 

,
लेकिन हमेशा ऐसा नहीं था। एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना किया है। एक समय था जब मोनालिसा एक महीने में सिर्फ 120 रुपये कमाती थीं। यहां तक कि एक्ट्रेस ने अपना घर चलाने के लिए होटल में भी काम किया है। एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1997 से की है। लेकिन एक्ट्रेस को पहचान भोजपुरी फिल्मों से ही मिली। 

,
मोनालिसा ने 2008 में भोले शंकर से डेब्यू किया था और इस फिल्म में उन्होंने अपनी एक्टिंग से धमाल मचा दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक मोनालिसा के पास 18 करोड़ की संपत्ति है। इस समय भले ही उन्होंने बड़े पर्दे को टाटा कहा हो, लेकिन फैंस आज भी उनके स्टाइल के दीवाने हैं। मोनालिसा अपने पति और भोजपुरी एक्टर विक्रांत राजपूत के साथ मुंबई के पॉश इलाके में एक लग्जरी फ्लैट में रहती हैं।

Post a Comment

From around the web