Manoranjan Nama

भोजपुरी सिनेमा में नाम कमाने के बाद,इन सितारों ने बॉलीवुड में ली धमाकेदार एंट्री

 
भोजपुरी सिनेमा में नाम कमाने के बाद,इन सितारों ने बॉलीवुड में ली धमाकेदार एंट्री

आज के समय में भोजपुरी इंडस्ट्री ने एक अलग ही मुकाम हासिल किया है. यहां काम करने वाले कलाकारों की लोकप्रियता भी काफी बढ़ी है। कुछ ऐसे सितारे भी भोजपुरी सिनेमा से आए हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है. आइए, हम आपको मिलवाते हैं भोजपुरी इंडस्ट्री के उन सितारों से, जिन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री से तो पहचान तो मिली ही, लेकिन हिंदी फिल्मों में भी उनका योगदान रहा है।

.
मोना लीसा
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी सिनेमा से ही की थी। मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल्स, रियलिटी शोज और बी-टाउन में काम करने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस में से एक हैं। बता दें कि मोनालिसा ने 2005 में अजय देवगन, सुनील शेट्टी और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'ब्लैकमेल' में आइटम नंबर किया था। इसके अलावा उन्हें गोविंदा की 'मनी है तो हनी है' में कैमियो रोल में भी देखा गया था।

.
रवि किशन
रवि किशन भोजपुरी और हिंदी सिनेमा उद्योग दोनों में लोकप्रिय हैं। इतना ही नहीं रवि किशन साउथ की कुछ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। रवि किशन ने सलमान खान और भूमिका चावला की फिल्म 'तेरे नाम' में भी काम किया था। इसके अलावा उन्होंने सैफ अली खान स्टारर 'बुलेट राजा' और अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी स्टारर 'फिर हेरा फेरी' में अहम भूमिका निभाई है।

.
मनोज तिवारी
मशहूर अभिनेता और राजनेता मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। मनोज बी-टाउन का भी हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने शहीद भगत सिंह की जीवनी पर आधारित फिल्म में अभिनय किया। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, सनी देओल, बॉबी देओल और अमृता सिंह जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

..
विनय आनंद
अभिनेता विनय आनंद भोजपुरी और हिंदी सिनेमा दोनों में एक जाना माना नाम है। बॉलीवुड में उन्होंने गोविंदा और जूही चावला, तब्बू, चंद्रचूड़ सिंह स्टारर फिल्म 'आमदानी अठन्नी खर्चा रुपैया' में काम किया है. इसके बाद वह गोविंदा अभिनीत एक रोमांटिक फिल्म 'दिल ने फिर याद किया' में भी अभिनय करती नजर आई थीं।

Post a Comment

From around the web