Manoranjan Nama

अभिनेत्री Priyanka Chopra को अम्बानी परिवार ने दिया था ये तोहफा,एक्ट्रेस ने दिया था दिल छू लेने वाला जवाब

 
अभिनेत्री Priyanka Chopra को अम्बानी परिवार ने दिया था ये तोहफा,एक्ट्रेस ने दिया था दिल छू लेने वाला जवाब

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी को करीब चार साल हो चुके हैं। कपल ने पिछले साल सरोगेसी के जरिए बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनास रखा है। दोनों ने साल 2018 में राजस्थान के जोधपुर में बड़ी धूमधाम से शादी की थी। दोनों ने पहले क्रिश्चियन और फिर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। खास बात ये है कि इस शादी में अंबानी परिवार भी शामिल हुआ था। एक शो में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि अंबानी ने उन्हें क्या तोहफा दिया।

,
दरअसल, निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक का प्रमोशन करने 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ फिल्म के को-स्टार फरहान अख्तर भी मौजूद थे। शो के दौरान कपिल शर्मा ने प्रियंका चोपड़ा से उनकी शादी से जुड़े कई मजेदार सवाल पूछे।

,
कपिल शर्मा ने प्रियंका से पूछा कि आपकी शादी में अंबानी समेत कई बड़े लोग आए थे। उनसे आपको क्या उपहार मिले। इन अमीर लोगों ने आपको लिफाफे कितने रुपये दिए? इसके जवाब में प्रियंका ने कहा, 'मेरी शादी में सिर्फ 180 मेहमान आए थे, जिनमें से 120 तो परिवार के सदस्य ही थे। आधे लिफाफे तो नहीं मिले, लेकिन ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद मिला, जिसकी मुझे बहुत जरूरत थी।

,
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड फिल्म लव अगेन एंड एंडिंग थिंग्स में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह प्राइम वीडियो की वेब सीरीज सिटाडेल से डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। इस सीरीज को रूसो ब्रदर्स ने प्रोड्यूस किया है। इस साइंस-फिक्शन सीरीज का निर्देशन पैट्रिक मॉर्गन ने किया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा रिचर्ड मैडेन के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं. इसके अलावा प्रियंका के पास बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा है जिसे फरहान अख्तर डायरेक्ट कर रहे हैं।

Post a Comment

From around the web