Manoranjan Nama

दुल्हन के रूप में बला की खूबसूरत दिखी Athiya, सामने आई शादी की पहली फोटो

 
दुल्हन के रूप में बला की खूबसूरत दिखी Athiya, सामने आई शादी की पहली फोटो

सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं। इन लव बर्ड्स की शादी खंडाला स्थित सुनील शेट्टी के बंगले पर हुई, जिसमें फिल्म और क्रिकेट की दुनिया के चुनिंदा सितारों को न्योता दिया गया था। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी काफी धूमधाम से हुई और इसी के साथ फैंस का उनकी शादी की पहली तस्वीर देखने का इंतजार भी खत्म हो गया। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है।

,
अथिया शेट्टी अपनी शादी में किसी फिल्मी हीरोइन से कम नहीं लग रही थीं। वहीं केएल राहुल भी दूल्हे की शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे।केएल राहुल दोपहर करीब 2:30 बजे बारात लेकर आए और करीब 4 बजे अथिया के साथ फेरे लिए। शादी के बाद सुनील शेट्टी बेटे अहान को लेकर बाहर आ गए।

,
उन्होंने पारंपरिक साउथ कुर्ता ड्रेस और लुंगी पहनी थी। वहीं, अहान सफेद शेरवानी में नजर आए। शादी संपन्न होने के बाद सुनील और अहान शेट्टी ने मीडियाकर्मियों को मिठाई बांटी। इतना ही नहीं सुनील शेट्टी ने दुल्हन के पिता होने की जिम्मेदारी भी हाथ जोड़कर अपने कंधों पर उठा ली, जिसकी फोटोज ने फैन्स का दिल जीत लिया। 

अथिया शेट्टी-केएल राहुल की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी। इनकी शादी में बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस लव बर्ड की शादी भले ही चंद लोगों के बीच आयोजित की गई हो, लेकिन ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन हजारों लोगों की मौजूदगी में किया जाएगा।

Post a Comment

From around the web