Manoranjan Nama

इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने Oo Antawa गाने पर लचकाई कमर,वीडियो देख भूल जाएंगे Samantha का डांस

 
इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने Oo Antawa गाने पर लचकाई कमर,वीडियो देख भूल जाएंगे Samantha का डांस

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी की खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। फिटनेस के मामले में वह इंडस्ट्री की दूसरी सुंदरियों को भी मात देती हैं। दिशा पाटनी एक बेहतरीन डांसर भी हैं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने कातिलाना डांस मूव्स से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा रही हैं। लाइव परफॉर्मेंस के दौरान दिशा ने ऐसा डांस किया है, जिसे देखकर आपका भी डांस करने का मन कर देगा।

,
वीडियो में देखा जा सकता है कि दिशा पाटनी 'पुष्पा: द राइज' के गाने ओ अंतवा पर धमाकेदार डांस कर रही हैं। ये गाना समांथा रुथ प्रभु पर फिल्माया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। दरअसल, दिशा ने ये परफॉर्मेंस FIH मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप में किया था, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इसके अलावा दिशा ने 'सीटी' और 'मलंग' की हैं; जैसे गानों पर धमाकेदार डांस भी किया है। वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक शॉर्ट स्लिट ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनके डांस करने के अंदाज के फैन्स दीवाने हो गए हैं।

,
मालूम हो कि हॉकी वर्ल्ड कप 13 जनवरी से शुरू हो चुका है इसमें दिशा पाटनी के अलावा रणवीर सिंह, प्रीतम, के पॉप और ब्लैक स्वान ने परफॉर्म किया है। मालूम हो कि दिशा पाटनी अक्सर बिकिनी या मोनोकिनी में अपनी हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं, जो उनके फैंस को खूब पसंद आती हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने बिकिनी में एक तस्वीर शेयर की थी, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।

दिशा पाटनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया जैसे सितारों के साथ काम किया था. हालांकि, मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। अब दिशा पाटनी 'योद्धा' और 'प्रोजेक्ट के' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

Post a Comment

From around the web