Manoranjan Nama

इस बॉलीवुड अदाकारा ने घोड़े पे सवार गाने पर दिखाई अपनी किलर अदाएं,देखें वीडियो

 
इस बॉलीवुड अदाकारा ने घोड़े पे सवार गाने पर दिखाई अपनी किलर अदाएं,देखें वीडियो

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ ऐसा पोस्ट करती रहती हैं, जो उनके फैंस को खूब पसंद आता है। अब माधुरी ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डांस करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है, जिसे फैंस जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने डांस से फैंस का दिल जीत लिया है। 

,
वीडियो में देखा जा सकता है कि माधुरी दीक्षित फिल्म काला के गाने घोड़े पे सवार पर डांस कर रही हैं। इस गाने को फिल्म में अनुष्का शर्मा पर फिल्माया गया है, लेकिन अब फैंस का कहना है कि माधुरी ने अनुष्का से बेहतर डांस किया है। वीडियो में माधुरी दीक्षित ग्रीन एथनिक आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने मैचिंग कलर का ब्रेसलेट पहना है और बालों को खुला रखा है। मुस्कान और लिप सिंक के साथ, माधुरी ने घोडे पे सवार गाने पर परफेक्ट एक्सप्रेशंस देते हुए डांस किया है। 

,
मालूम हो कि सिरिशा भागवतुला ने इस गाने को अपनी आवाज दी है और इसे अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है. संगीत अमित त्रिवेदी का है। माधुरी दीक्षित ने डांस वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बलमा घोड़े की सवारी क्यों कर रहे हैं?' सिंगर सिरिशा भागवतुला ने इस वीडियो पर कमेंट किया, 'ओह माय गॉड। द बेस्ट। इसे देखकर मेरी मां सातवें आसमान पर पहुंच जाएंगी। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, 'आपने अनुष्का शर्मा से अच्छा डांस किया। 

एक अन्य ने कमेंट किया, 'क्वीन ऑफ रील्स इज बैक'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप इस गाने के लिए बने हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित आखिरी बार फिल्म माजा मां में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने गजराज राव, ऋत्विक भौमिक और बरखा सिंह के साथ स्क्रीन शेयर की थी।  यह फिल्म पिछले साल अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है।

Post a Comment

From around the web