इस साउथ एक्टर की सोशल मीडिया पर है करोड़ों की फैन फॉलोइंग,ये खुद करते है सिर्फ 1 शख्स को फॉलो, जाने कौन हैं वो

साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता अल्लू अर्जुन फिल्म 'पुष्पा' की अपार सफलता के बाद पैन इंडिया स्टार बन गए हैं। पूरी दुनिया में उनके चाहने वालों की लंबी लिस्ट है। अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के रिलीज होने में अभी वक्त है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टर का प्रभाव बरकरार है। अल्लू अर्जुन के इंस्टाग्राम पर 19.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अभिनेता यहां केवल एक व्यक्ति को फॉलो करते हैं।
अल्लू अर्जुन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किस एक व्यक्ति को फॉलो करते हैं? कौन है वो खुशनसीब? यह जानने के लिए आप उत्सुक होंगे, तो ज्यादा समय न लेते हुए बता दें कि वह कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी अल्लू स्नेहा रेड्डी हैं। जी हां, अल्लू अर्जुन को इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट से लेकर बॉलीवुड और टॉलीवुड तक सभी बड़ी हस्तियां फॉलो करती हैं, लेकिन वह यहां सिर्फ अपनी पत्नी को फॉलो करते हैं।
अल्लू अर्जुन सोशल मीडिया पर अपनी और अपने परिवार की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। बेटी अरहा अल्लू के काफी करीब हैं और वह उनके सभी वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा भी अपना फिल्मी करियर शुरू करने जा रही हैं। वह सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'शकुंतलम' में नजर आने वाली हैं।
बता दें, अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फरवरी से शूटिंग के लिए रश्मिका मंदाना भी उनके साथ शामिल होंगी। फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। इस फिल्म से और भी कई बड़े सितारे जुड़ सकते हैं, जैसा कि हाल ही में एक खबर सामने आई थी। 'पुष्पा 2' की रिलीज की बात करें तो इसके अगले साल यानी 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक देने की उम्मीद है।