Manoranjan Nama

Jodha Akbar से ये टीवी एक्टर घर घर में हुआ था मशहूर,Srishti से शाही अंदाज में की थी शादी

 
Jodha Akbar से ये टीवी एक्टर घर घर में हुआ था मशहूर,Srishti से शाही अंदाज में की थी शादी

रजत टोकस छोटे पर्दे का जाना-पहचाना नाम है। टीवी सीरियल 'जोधा अकबर' से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। दिल्ली के रहने वाले रजत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बहुत ही कम उम्र में कर दी थी। साल 2005 में महज 14 साल की उम्र में उन्होंने साईं बाबा शो से चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर डेब्यू किया। इसके बाद वह कई सीरियल्स में नजर आए। हालांकि, वह साल 2013 में शुरू हुए सीरियल जोधा अकबर से देशभर में लोकप्रिय हुए। इस सीरियल में उनका 'जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर' वाला किरदार लोगों को खूब पसंद आया।

,
बहुत कम लोग जानते हैं कि 31 साल के रजत की शादी हो चुकी है। उन्होंने साल 2015 में थिएटर आर्टिस्ट सृष्टि नैय्यर से शादी की थी। किसी समय सृष्टि का नाम राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर के साथ जुड़ा था। सृष्टि और आर्या के बीच चल रहे अफेयर की जानकारी दोनों के घरवालों को भी थी। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थे और शादी करने वाले थे, लेकिन साल 2012 में किन्हीं कारणों से ये जोड़ी टूट गई।

,
आर्य से अलग होने के बाद रजत ने सृष्टि की जिंदगी में एंट्री की। साल 2013 में सृष्टि की मुलाकात रजत से हुई। इसके बाद दोनों के प्यार का सिलसिला शुरू हो गया। दोनों ने दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 30 जनवरी 2015 को शादी के बंधन में बंध गए। कई पीरियड सीरियल्स में काम कर चुके रजत ने भी शाही अंदाज में शादी की। उन्होंने अपनी शादी के लिए चार दिनों के लिए उदयपुर में एक महल बुक किया था।

,
शादी के दो साल बाद रजत अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में आए। उस वक्त खबरें थीं कि रजत की नजदीकियां चंद्र नंदिनी की को-स्टार तनु खान से बढ़ने लगी हैं। हालांकि, रजत ने सोशल मीडिया के जरिए इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने इन अफवाहों का खंडन करते हुए ऐसी खबरें फैलाने वाले लोगों पर जमकर निशाना साधा।

Post a Comment

From around the web