Manoranjan Nama

State of Seas: Temple Attack’ में अक्षय खन्ना निभाएंगे मुख्य भूमिका!

 
State of Seas: Temple Attack’ में अक्षय खन्ना निभाएंगे मुख्य भूमिका!

जी5 को मूल कंटेंट बनाने के लिए जाना जाता है जो वास्तविक, प्रेरणादायक कहानियों से प्रेरित होती हैं। ऐसा ही एक उदाहरण ‘सीज ऑफ स्टेट: 26/11’ था और इस सीरीज की सफलता व लोकप्रियता के बाद, जी5 ने अब ‘स्टेट ऑफ सीज: टेम्पल अटैक’ की घोषणा कर दी है। निर्माताओं ने एक विशेष टास्क फोर्स अधिकारी के रूप में कलाकारों की टोली में अक्षय खन्ना को शामिल कर लिया है। फिल्म पर काम करने के बारे में बात करते हुए, अक्षय ने कहा, परम बलिदान की शपथ लिए बिना वर्दी पहनने में सक्षम होना। यह एक ऐसा प्रिविलेज है जो केवल एक अभिनेता को ही दिया जाता है। मेकिंग के दौरान मेरा एकमात्र ध्यान, उस प्रिविलेज का अनादर नहीं करना था।

कॉन्टिलो पिक्च र्स के सीईओ अभिमन्यु सिंह ने साझा किया, बहुत कम ही हमने अपने दुश्मनों द्वारा हमलों को बेअसर करने में भारतीय कमांडो की भूमिका पर प्रकाश डाला है। स्टेट ऑफ सीज श्रृंखला को उनके परिप्रेक्ष्य और योगदान देने के लिए डिजाइन किया गया था। स्टेट ऑफ सीज: 26/11 की सफलता ने हमें इन कहानियों को आगे बताने के लिए प्रोत्साहित किया है और हमारे लिए स्पष्ट विस्तार राष्ट्र को हिला देने वाले मंदिर हमले की घटनाओं को क्रॉनिकल करना था। अक्षय के व्यवहार और क्रा़फ्ट ने उन्हें इस कहानी का नेतृत्व करने के लिए एकदम उपयुक्त बना दिया है और हम इस एक बार फिर से जी5 के साथ साझेदारी करने के लिए उत्साहित हैं।

ड्रीम टीम कॉन्टिलो पिक्च र्स (अभिमन्यु सिंह) जिन्होंने ‘स्टेट ऑफ सीज: 26/11’ की रचना की थी, वह फिल्म का निर्माण करने के लिए वापस आ गए है, जिसे केन घोष द्वारा निर्देशित किया जाएगा जिन्होंने हाल ही में लोकप्रिय और सफल अभय 2 के साथ-साथ लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) का निर्देशन किया था। सुदीप सेन जो ‘स्टेट ऑफ सीज: 26/11’ प्रॉजेक्ट पर एक सलाहकार थे और 26/11 के मुंबई हमलों के दौरान एनएसजी में दूसरी कमान थे, वह इस फिल्म के लिए भी अपनी विशेषज्ञता प्रदान करेंगे।

24 सितंबर 2002 में गुजरात के गांधीनगर में बने अक्षरधाम मंदिर में आतंकवादी हमला हुआ था। इस भीषण हमले के परिणामस्वरूप 30 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और 80 से अधिक घायल हो गए थे। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) घटनास्थल पर पहुंची, स्थिति को संभाला और आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया और घेराबंदी को समाप्त करने में सफल रहे थे।

‘स्टेट ऑफ सीज: टेम्पल अटैक’ का प्रीमियर 2021 में जी5 पर किया जाएगा।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Post a Comment

From around the web