Manoranjan Nama

भारतीय संस्कृति के मुरीद है Anurag Kashyap के फ्यूचर दामाद, जानिए कौन हैं Aaliyah Kashyap के मंगेतर 

 
भारतीय संस्कृति के मुरीद है Anurag Kashyap के फ्यूचर दामाद, जानिए कौन हैं Aaliyah Kashyap के मंगेतर 

फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड से सगाई कर सबको चौंका दिया है। आइए अब जानते हैं कि अनुराग कश्यप का होने वाला दामाद कौन है। फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में आलिया कश्यप ने अपनी सगाई की खबर देकर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने अपने मंगेतर शेन ग्रेगोइरे के साथ एक तस्वीर शेयर कर अपनी सगाई की घोषणा सभी को की थी।

,
अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कौन हैं शेन ग्रेगोइरे, जिसके हाथों में अनुराग कश्यप अपनी प्यारी बेटी का हाथ थामने वाले हैं? शेन ग्रेगोइरे एक अमेरिकी व्यवसायी हैं। वह रॉकेट पावर्ड साउंड नाम की एक सॉफ्टवेयर कंपनी के फाउंडर हैं। जो म्यूजिक प्रोडक्शन और साउंड डिजाइनिंग के लिए एक विशेष साइट है। वह एक शोधकर्ता भी हैं।

,
शेन ग्रेगोइरे ने आलिया के बर्थडे पर एक पोस्ट शेयर कर उनके लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर की थी। जिसके बाद ये कपल पिछले 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहा था। अब उन्होंने अपने रिश्ते का एक नया अध्याय शुरू किया है। शेन ग्रेगोइरे की कुछ तस्वीरें बताती हैं कि उन्हें भारतीय संस्कृति से काफी लगाव है। तस्वीरों में शेन ग्रेगोइरे को सादे कपड़ों में हारमोनियम बजाते हुए देखा जा सकता है। 

,
वहीं उनके ठीक पीछे भगवान कृष्ण की तस्वीर भी रखी हुई है। शेन ग्रेगोइरे 23 साल के हैं। अनुराग कश्यप की बेटी और उनकी मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। जहां से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई। फिर दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। बता दें कि आलिया कश्यप एक व्लॉगर भी हैं।

Post a Comment

From around the web