Virat Kohli के शतक मारने पर रोमांटिक हुई Anushka Sharma, स्टेडियम से यूं लुटाया पति पर प्यार

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट का आइडल कपल माना जाता है। दोनों एक दूसरे से खास बॉन्ड शेयर करते हैं। अब हाल ही में जब विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपना सातवां शतक लगाकर इतिहास रचा तो पत्नी अनुष्का अपने पति की जीत के लिए अपना प्यार दिखाने से पीछे नहीं हटीं और स्टेडियम में पति विराट को कई फ्लाइंग किस दीं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
अनुष्का शर्मा ज्यादातर मैचों में पति विराट को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहती हैं। उनका यह चलन शादी के पहले से ही चला आ रहा है। अब हाल ही में जब विराट कोहली ने आईपीएल में अपना 7वां शतक जड़कर इतिहास रचा तो उनका साथ देने के लिए अनुष्का स्टेडियम में मौजूद थीं। जब विराट शतक के बाद जश्न मना रहे थे तो अनुष्का उन पर फ्लाइंग किस की बौछार कर रही थीं।
anushka supporting virat will be the best thing for me forever pic.twitter.com/qCrlceNsR0
— Sxn (@platinumm_24) May 21, 2023
अनुष्का के पति विराट की इस रोमांटिक और गर्व भरी हरकत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अनुष्का और विराट 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। 2021 में दोनों एक बेटी वामिका के पेरेंट्स बने। अब अनुष्का और विराट पैरंटहुड के साथ-साथ अपने करियर पर भी काफी फोकस कर रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का जल्द ही 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी. इस बायोपिक फिल्म में अनुष्का पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म से अनुष्का करीब साढ़े तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। यह फिल्म इस साल 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।