Manoranjan Nama

इस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की बदली किस्मत,Ekta Kapoor ने अपने सेरियल में दिया लीड रोल 

 
इस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की बदली किस्मत,Ekta Kapoor ने अपने सेरियल में दिया लीड रोल 

अपनी रीलों और तस्वीरों से सोशल मीडिया पर छाने वाली विधि यादव अब टीवी स्टार बन चुकी हैं। एकता कपूर ने अपने बड़े सीरियल में बिहार की विधि यादव को लीड रोल दिया है। जानिए कौन हैं विधि यादव जिनकी चर्चा हर तरफ हो रही है?

,
सोशल मीडिया आज की तारीख में किसी को भी स्टार बना सकता है. ऐसे कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं जो रातों-रात स्टार बन गए हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है बिहार की विधि यादव के साथ, जिन्हें सीधे सीरियल क्वीन एकता कपूर ने अपने शो में लीड रोल दिया है।

,
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विधि यादव की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। रील बनाकर चर्चा में आईं टिकटॉक स्टार विधि यादव और अब टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने उन्हें बड़ा ब्रेक दिया है। विधि को सीरियल में मुख्य भूमिका निभाने को मिली।

,
सोशल मीडिया पर विधि की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। टिक-टॉक पर अपने बोल्ड वीडियो के चलते विधि काफी वायरल हुई थीं। एकता कपूर ने विधि के टैलेंट और खूबसूरती को पहचाना और उन्हें एक बड़े टीवी सीरियल में ब्रेक दे दिया।

,
19 साल की विधि यादव को एकता कपूर के टीवी सीरियल 'मोलाक्की' में लीड रोल निभाने का मौका मिला है। शो में विधि 'भूमि' का किरदार निभा रही हैं। इतना बड़ा ब्रेक पाकर विधि बेहद खुश हैं। यह सीरियल दुल्हन खरीदने के मुद्दे पर आधारित है।

,
विधि यादव बिहार के नवादा जिले के रजौली गांव की रहने वाली हैं. विधि की उम्र महज 19 साल है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां दीपा यादव और पिता विपिन यादव को देती हैं। 28 फरवरी को विधि ने अपना बर्थडे बालाजी फिल्म्स के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया।

Post a Comment

From around the web