Manoranjan Nama

कॉमेडियन Bharti Singh के गोले ने भी Natu-Natu पर मारे ठुमके,लोगों ने कहा माशाअल्लाह

 
कॉमेडियन Bharti Singh के गोले ने भी Natu-Natu पर मारे ठुमके,लोगों ने कहा माशाअल्लाह

साउथ फिल्म आरआरआर का गाना नातू-नातू इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में इस गाने को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है, जिसके बाद हर कोई 'नाटू-नटू' की तारीफ करता नजर आ रहा है। फिल्म आरआरआर की टीम को ऑस्कर अवॉर्ड मिलने पर आम लोगों से लेकर स्टार्स तक बधाई देते नजर आ रहे हैं। इसी बीच भारती सिंह के बेटे का एक वीडियो सामने आया है, जिसने सभी का दिल जीत लिया है। 

,
इस वीडियो में भारती सिंह के बेटे लक्ष्य ने कुछ ऐसा किया है कि आप देखते ही रह जाएंगे। कॉमेड क्वीन भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. भारती अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने बेटे की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच भारती सिंह ने अपने बेटे लक्ष्य का एक वीडियो शेयर किया है जिसे वह प्यार से गोला बुलाती हैं। 

,
इस वीडियो में लक्ष्य साउथ के सुपरस्टार राम चरण की फिल्म आरआरआर के गाने नातू नातू पर डांस करते नजर आ रहे हैं। भारती सिंह के बेटे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो को भारती सिंह के फैन्स खूब शेयर कर रहे हैं। भारती सिंह के बेटे लक्ष्य का ये डांस वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 

लोग इस वीडियो पर कमेंट कर लक्ष्य की खूब तारीफ कर रहे है। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ये बहुत क्यूट है'। इसके अलावा कई यूजर्स कमेंट बॉक्स में हार्ट इमोजी पोस्ट करते नजर आए। आपको भारती सिंह के बेटे लक्ष्य का यह डांस वीडियो कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Post a Comment

From around the web