70s के इस दिग्गज अभिनेता के घर चली दारु पार्टी,एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों भले ही बड़े पर्दे पर ज्यादा नजर नहीं आते हों, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस फनी वीडियो को देखकर फैंस भी काफी हैरान हैं। यह वीडियो अभिनेता के फार्म हाउस का है। इसमें धर्मेंद्र के दोस्तों को जाम छलकाते देखा जा सकता है।
छोटी सी क्लिप में एक शख्स कहता नजर आ रहा है, "सब कहते हैं कि धरम जी ने पीना छोड़ दिया है, लेकिन उन्होंने नहीं छोड़ा... मैं उनके साथ पी रहा हूं। इसके बाद शख्स एक तकिया उठाता है, जिसमें हाथ में गिलास लिए धर्मेंद्र की फोटो नजर आ रही है। तभी उसके दोस्त बताते नजर आ रहे हैं कि 1 अप्रैल की वजह से वह लोगों को बेवकूफ बना रहा था। इस वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है।
Friends,Justrerday These naughty 🥃🥃🥃🥃🥃🥃Piyakad——— 🥃 yaar came to see me at my farmhouse. pic.twitter.com/tWXEx8jbp8
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) April 2, 2023
उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'दोस्तों ये मनमौजी दोस्त मुझसे मेरे फार्म हाउस पर मिलने आए हैं।' बता दें कि एक समय में धर्मेंद्र काफी शराब का सेवन करते थे, लेकिन अब वह इससे दूर रहना ही पसंद करते हैं। साल 2013 में एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह अब शराब को हाथ भी नहीं लगाते हैं।
काम के मोर्चे पर, धर्मेंद्र को हाल ही में ताज डिवाइडेड बाय ब्लड नामक एक वेब श्रृंखला में देखा गया था। इसमें उनके साथ लीड रोल में नसीरुद्दीन शाह नजर आए थे। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अभिनेता जल्द ही करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन जैसे कलाकार भी हैं।