Diwali 2023 : दिवाली के त्यौहार पर होली मनाते दिखे Saif-Kareena के लाडले, सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

दिवाली का त्योहार शुरू हो चुका है. इस त्योहार का उत्साह हर तरफ दिखाई दे रहा है। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार में डूबे नजर आ रहे हैं। कोई दिवाली पार्टी एन्जॉय कर रहा है तो कोई अपने घर को सजा रहा है। अब एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी दिवाली के मौके पर एक पोस्ट शेयर किया है।
करीना कपूर खान पति सैफ अली खान और अपने बच्चों तैमूर-जेह के साथ दिवाली मना रही हैं। बेबो ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बच्चों के साथ रंगोली बनाते हुए एक झलक दिखाई है, लेकिन वह खुद नहीं समझ पा रही हैं कि यह दिवाली है या होली।
करीना कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इस पोस्ट में उन्होंने अपने दिवाली सेलिब्रेशन की एक झलक फैन्स के साथ शेयर की है। पहली फोटो में देखा जा सकता है कि करीना, तैमूर के साथ बैठी नजर आ रही हैं. जेह पास में खड़े नजर आ रहे हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि करीना की रंगोली अस्त-व्यस्त हो गई है। सैफ का पोज देखने लायक है।