Diwali 2023 : दिवाली पार्टीज़ में इन स्टार्स ने अपने लुक्स के कारण लूटी भर-भरकर लाइमलाइट, इन हसीनाओं ने लगाया ग्लैमर का तड़का

दिवाली के त्योहार की रौनक हर तरफ दिखाई दे रही है. इस खास त्योहार पर न सिर्फ आम लोग बल्कि मनोरंजन जगत के सितारे भी खुशी मनाते हैं और धूमधाम से दिवाली मनाते हैं। इस बार भी बॉलीवुड सितारों ने दिवाली पर धमाल मचाने की तैयारी कर ली है. इस मौके पर वे एक से एक स्टाइलिश लुक अपनाकर दिवाली सेलिब्रेशन में हिस्सा ले रहे हैं। एक तरफ एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती से पार्टियों की रौनक बढ़ा रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ एक्टर भी अपने डैशिंग लुक से दिवाली पार्टियों की जान बन रहे हैं। ऐसे में कई सितारों ने अपना दिवाली लुक फैन्स के साथ शेयर किया है। आइए देखते हैं इन स्टार्स का स्टाइलिश लुक...
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे ने अपना दिवाली लुक फैन्स के साथ शेयर किया है। ट्रेडिशनल लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने लाइट पिंक कलर का शिमरी लहंगा और ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहना हुआ है। खुले बालों और लाइट मेकअप से अनन्या ने अपने लुक को पूरा किया।
विक्की कौशल
दिवाली पर विक्की कौशल भी हैंडसम लुक में नजर आए। विक्की ने पीले रंग का पारंपरिक कुर्ता चुना। बढ़ी हुई दाढ़ी और बिखरे बालों के साथ विक्की डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। विक्की ने कुर्ते के साथ व्हाइट पायजामा से अपना लुक पूरा किया।
रकुल प्रीत
रकुल प्रीत भी अपने दिवाली लुक से फैन्स का दिल धड़काती नजर आईं. एक्ट्रेस का ये लुक देख फैंस दीवाने हो गए. रकुल ने रेड शिमरी ड्रेस में अपनी तस्वीरें शेयर कीं। रकुल ऑफ शोल्डर लुक में बोल्ड पोज देती नजर आईं। खुले बालों और नेकलेस से रकुल ने अपने लुक को पूरा किया।
माधुरी दिक्षित
बॉलीवुड की 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने दिवाली पार्टी की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके साथ इंडस्ट्री के कई सितारे नजर आ रहे हैं. व्हाइट बॉडीकॉन गाउन में माधुरी ने ग्लैमरस लुक अपनाया। वह अपने पति राम नेने के साथ ट्विनिंग करती नजर आईं। इस तस्वीर में माधुरी के साथ विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर और मनीष मल्होत्रा भी नजर आए।
अर्जुन कपूर
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी अपना दिवाली लुक फैन्स के साथ शेयर किया. उन्होंने अपनी प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में अर्जुन चमकीला काला कुर्ता पहने नजर आए। सेट बालों के साथ हाथों में घड़ी पहने अर्जुन ने एक डैशिंग लुक दिया।
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर ने बड़े उत्साह के साथ अपना दिवाली लुक फैन्स के साथ शेयर किया है। चमकदार नीली साड़ी में जान्हवी बला की खूबसूरत लग रही हैं। जान्हवी ने अपने लुक को खुले बालों और डार्क मेकअप से पूरा किया। तस्वीरें शेयर करते हुए जान्हवी ने लिखा कि वह इन तस्वीरों को शेयर करने के लिए एक्साइटेड हैं क्योंकि उन्होंने अपना मेकअप खुद किया है।
कृति सेनन
दिवाली पर कृति सेनन ने बेहद खूबसूरत लुक फैंस के साथ शेयर किया। ब्लैक और गोल्डन कलर के लहंगे में वह बेहद प्यारी लग रही थीं। कृति ने बैकलेस ब्लाउज के साथ अपना बोल्ड ट्रेडिशनल लुक शेयर किया है। लहंगे के साथ कृति ने हैवी ज्वैलरी और डार्क मेकअप कैरी किया था। कृति ने अलग-अलग कातिलाना पोज देते हुए स्टाइलिश तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं।