Manoranjan Nama

एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर्स ने लगाई इन सितारों के घर में आग, लिस्ट में नया शामिल हुआ Esha Deol का नाम 

 
एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर्स ने लगाई इन सितारों के घर में आग, लिस्ट में नया शामिल हुआ Esha Deol का नाम 

ईशा देओल और भरत तख्तानी के अलग होने की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं। भरत तख्तानी और ईशा देओल के तलाक के बाद अलग होने की कई वजहें सामने आ रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस तलाक की वजह भरत तख्तानी के अफेयर को माना जा रहा है. आज बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में हम उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी शादी किसी तीसरे शख्स के आने से टूट गई। इस लिस्ट में अरबाज खान से लेकर सैफ अली खान तक का नाम शामिल है। तो आइए एक नजर डालते हैं इस लिस्ट पर।

.
सामंथा रुथ प्रभु- नागा चैतन्य
सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने कुछ साल पहले अलग होने का फैसला किया था। नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु के तलाक की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके तलाक की सबसे बड़ी वजह नागा चैतन्य का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था।

.
अमृता सिंह-सैफ अली खान
अमृता सिंह और सैफ अली खान की शादी काफी सुर्खियों में रही थी. लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए. खबरों के मुताबिक, शादी के बाद सैफ अली खान को किसी खूबसूरत महिला से प्यार हो गया, जो उनके तलाक का कारण बना।

.
मलायका अरोड़ा-अरबाज खान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलायका अरोड़ा का अर्जुन कपूर के साथ अफेयर था। जिसके कारण मलायका अरोड़ा और अरबाज खान को अलग होना पड़ा। बाद में मलायका अरोड़ा खुलकर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में आ गईं। सालों बाद अरबाज खान ने भी दूसरी शादी कर ली। 

.
मेहर जेसिया-अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया की शादी 20 साल तक चली, लेकिन इसके बाद इस जोड़े ने अलग होने का फैसला किया। खबरों में कहा जा रहा है कि मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रेड्स के साथ एक्टर का अफेयर इस कपल के अलग होने की वजह बना।

.
सारिका-कमल हासन

इस लिस्ट में साउथ एक्टर कमल हासन का नाम भी शामिल है। कमल हासन और सारिका की शादी टूटने की वजह गौतमी को माना जाता है।

.
सुजैन खान-ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन और सुजैन खान की जोड़ी काफी चर्चा में रहती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना रनौत की एंट्री के बाद ऋतिक रोशन और सुजैन खान के रिश्ते खराब होने लगे। कुछ साल बाद दोनों का तलाक हो गया।

.
डिंपल कपाड़िया-राजेश खन्ना

डिंपल कपाड़िया ने बहुत ही कम उम्र में राजेश खन्ना से शादी कर ली थी। लेकिन शादी के सालों बाद दोनों ने अलग-अलग रहने का फैसला किया था। कहा जाता है कि इसके पीछे की वजह राजेश खन्ना का एक एक्ट्रेस से अफेयर था।

.
रामलता-प्रभुदेवा
रामलता से शादी के बाद प्रभुदेवा का अफेयर साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा से हुआ। प्रभुदेवा और नयनतारा के अफेयर के कारण रामलता को स्टार प्रभुदेवा से तलाक लेना पड़ा था।

.
ईशा देओल-भरत तख्तानी

अब इस लिस्ट में ईशा देओल और भरत तख्तानी का नाम भी जुड़ गया है। भरत तख्तानी और ईशा देओल ने अलग होने का फैसला कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भरत तख्तानी के अफेयर के कारण यह जोड़ी इस मुकाम तक पहुंची है।

Post a Comment

From around the web