Manoranjan Nama

Happy New Year 2024 :: साल 2023 में इन सितारों के घर गूंजी किलकारियां, TV से लेकर बड़े पर्दे तक के सितारों का नाम है लिस्ट में शामिल 

 
Happy New Year 2024 :: साल 2023 में इन सितारों के घर गूंजी किलकारियां, TV से लेकर बड़े पर्दे तक के सितारों का नाम है लिस्ट में शामिल 

टीवा से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक के सितारों के लिए साल 2023 बेहद खास रहा है. जहां कुछ सितारों ने शादी कर ली तो वहीं कुछ के घर किलकारी गूंज उठी। कुछ सेलिब्रिटीज ने अपनी शादी के कुछ महीने बाद ही खुशखबरी देकर सभी को चौंका दिया। साल 2003 में फिल्मी दुनिया से रामचरण और उपासना, टीवी से स्वरा भास्कर-फहद अहमद, दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम और गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी इसी साल माता-पिता बने। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में जो इस साल माता-पिता बने हैं।

//
इशिता दत्ता-वत्सल सेठ

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ इसी साल माता-पिता बने हैं। इशिता ने 19 जुलाई 2023 को बेटे को जन्म दिया।

//
दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम भी साल 2023 में माता-पिता बने। दीपिका कक्कड़ ने 21 जून को बेटे को जन्म दिया। दोनों शादी के 5 साल बाद एक बेटे के माता-पिता बने हैं।

..
दिशा परमार-राहुल वैद्य
एक्ट्रेस दिशा परमार भी साल 2023 में मां बनीं। उन्होंने 20 सितंबर को एक खूबसूरत बेटी को जन्म दिया।

 ..
गौहर खान-ज़ैद दरबार

बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान-जैद दरबार के घर भी साल 2023 में किलकारी गूंजेगी. गौहर खान ने 10 मई को बेटे को जन्म दिया. गौहर और जायद पहली बार माता-पिता बने हैं।

..
आयुष्मान अग्रवाल-नेहा मर्दा

टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने 7 अप्रैल 2023 को बेटी को जन्म दिया। आयुष्मान अग्रवाल-नेहा मर्दा के घर खुशियां आई हैं।

..
पंखुड़ी अवस्थी-गौतम रोडे

पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे 25 जुलाई को जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। दोनों टीवी जगत के मशहूर अभिनेता हैं। टीवी के इस पॉपुलर कपल के घर में इस साल किलकारियां गूंजेंगी।

//
स्वरा भास्कर-फहद अहमद

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने 23 सितंबर 2023 को बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने राबिया रखा। उन्होंने अस्पताल से फोटो शेयर कर फैन्स को खुशखबरी दी. आपको बता दें कि स्वरा ने 6 जनवरी 2023 को पॉलिटिकल एक्टिविस्ट फहद अहमद से कोर्ट मैरिज की थी।

//
इलियाना डिक्रूज
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने भी इसी साल 1 अगस्त को बॉयफ्रेंड माइकल डोलन के साथ अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने अपने बेटे का नाम कोआ फीनिक्स डोलन रखा है। उन्होंने बिना शादी किए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर फैंस को चौंका दिया था।

/
राम चरण-पूजा

साउथ सुपरस्टार राम चरण और उपासना शादी के 11 साल बाद पहली बार माता-पिता बने हैं। उपासना ने मंगलवार 20 जून को एक खूबसूरत बेटी को जन्म दिया।

तन्वी ठक्कर-आदित्य कपाड़िया
टीवी कपल तन्वी ठक्कर और आदित्य कपाड़िया के घर इस साल बच्चे की किलकारी गूंजी है। तन्वी ने 19 जून को अपने बेटे को जन्म दिया। उनकी बेटी का नाम कृषि कपाड़िया है।

/
आशका गडरिया-ब्रेंट गोबल

मशहूर टीवी एक्ट्रेस आशका गडरिया शादी के 6 साल बाद मां बनीं। एक्ट्रेस ने अक्टूबर में एक खूबसूरत बेटे को जन्म दिया.

..
मोहित रैना

मोहित रैना भी इसी साल पिता बने हैं। शादी के एक साल बाद उनकी पत्नी ने 21 मार्च को एक बेटी को जन्म दिया। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की।

.
करण वोहरा-बेला वोहरा

टीवी एक्टर करण वोहरा और बेला वोहरा भी इस साल जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं। शादी के 11 साल बाद ये कपल 16 जून को माता-पिता बने।

..
विदिशा श्रीवास्तव

'भाभी जी घर पर हैं' फेम विदिशा श्रीवास्तव भी इसी साल मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने 11 जुलाई को खूबसूरत बेटी को जन्म दिया है। हालांकि, विदिशा ने अभी तक अपनी बेटी की फोटो शेयर नहीं की है।

..
रुबिना दिलैक-अभिनव शुक्ला

टीवी के पॉपुलर कपल रुबिना दिलैक-अभिनव शुक्ला इस साल माता-पिता बनने वाले हैं। इन दिनों रुबिना अपने 9वें महीने में हैं।

Post a Comment

From around the web