Manoranjan Nama

Happy New Year 2024 : साल के पहले ही महीने में BOX OFFICE का पारा हाई करेंगी ये बिग बजट फ़िल्में, एक पर तो मेकर्स के लगे है 600 करोड़ 

 
Happy New Year 2024 : साल के पहले ही महीने में BOX OFFICE का पारा हाई करेंगी ये बिग बजट फ़िल्में, एक पर तो मेकर्स के लगे है 600 करोड़ 

2023 का आखिरी महीना बॉक्स ऑफिस के लिहाज से काफी अच्छा रहा। 'एनिमल', 'सैम बहादुर', 'डिंकी' और 'सालार' ने अच्छी कमाई की। 'एनिमल' पर काफी विवाद हुआ था. 'डिंकी'-'सालार' की भिड़ंत को जनता ने खूब एन्जॉय किया। जनवरी 2024 के लिए फिल्मों का लाइनअप भी दमदार है। ये फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने का दम रखती है। इन फिल्मों में ऋतिक रोशन, विजय सेतुपति, महेश बाबू और प्रभास की फिल्में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

,,
द डिप्लोमैट
निर्देशक - शिवम नायर कलाकार - जॉन अब्राहम, सादिया खतीब, कुमुद मिश्रा रिलीज डेट - 11 जनवरी 2024
यह एक भारतीय राजनयिक की कहानी है, जो पाकिस्तान से एक भारतीय लड़की को वापस लाने की कोशिश करता है। उस लड़की पर शादी का दबाव बनाया जा रहा है. फिल्म में जॉन अब्राहम ने एक डिप्लोमैट की भूमिका निभाई है। भारतीय लड़की का किरदार सादिया खतीब ने निभाया है। फिल्म में कुमुद मिश्रा भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. पिक्चर 11 जनवरी 2024 को रिलीज़ होगी।

,
मैरी क्रिसमस 
निर्देशक - श्रीराम राघवन कलाकार - कैटरीना कैफ, विजय सेतुपति, राधिका आप्टे रिलीज डेट - 12 जनवरी 2024
कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मेरी क्रिसमस' का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। इसका ट्रेलर आ चुका है। फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होनी है। इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म को हिंदी और तमिल में एक साथ शूट किया गया है। इसके हिंदी वर्जन में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति के अलावा टीनू आनंद, संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन हैं। तमिल संस्करण में राधिका सरथकुमार, शनमुगराजा, कविन जय बाबू और राजेश विलियम्स हैं। दोनों संस्करणों में राधिका आप्टे और अश्विनी कालसेकर ने कैमियो किया है।

,,
गुंटूर करम
निर्देशक - त्रिविक्रम श्रीनिवास कलाकार - महेश बाबू, श्रीलीला, राम्या कृष्णन, प्रकाश राज रिलीज़ डेट - 12 जनवरी 2024
'गुंटूर करम' तेलुगु फिल्म सुपरस्टार महेश बाबू के करियर की 28वीं फिल्म है। इसका निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास ने किया है। वह इससे पहले 'अला वैकुंठपुरमुलु' और 'सन ऑफ सत्यमूर्ति' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं। 'गुंटूर करम' में महेश के साथ श्रीलीला, राम्या कृष्णन, प्रकाश राज और जगपति बाबू जैसे कलाकार काम कर रहे हैं। ये फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।

,,
लाल सलाम
निर्देशक - ऐश्वर्या रजनीकांत कलाकार - विष्णु विशाल, विक्रांत, रजनीकांत रिलीज डेट - 12 जनवरी 2024
यह एक तमिल भाषा की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इसमें विष्णु विशाल और विक्रांत मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में रजनीकांत का एक्सटेंडेड कैमियो है। इसका निर्देशन रजनी की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया है। इसका म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है. फिल्म में कपिल देव के कैमियो की खबर है। इसकी रिलीज डेट 12 जनवरी बताई जा रही है। 

,
कल्कि 2898 AD

निर्देशक - नाग अश्विन कलाकार - प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन रिलीज डेट - 12 जनवरी
कल्कि 2898 ई. को पहले 'प्रोजेक्ट के' नाम दिया गया था। बाद में मेकर्स ने इसका नाम बदल दिया। इसकी रिलीज डेट 12 जनवरी बताई जा रही है। 'सलार' के बाद प्रभास के करियर की यह बड़ी फिल्म होगी। डायरेक्टर नाग अश्विन ने इसमें पौराणिक कथाओं को मॉडर्न टच देने की कोशिश की है। अगर उनका ये एक्सपेरिमेंट काम कर गया तो ये बहुत बड़ी फिल्म होने वाली है। इसका बजट 600 करोड़ रुपये बताया जाता है. फिल्म में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पटानी जैसे कलाकार काम कर रहे हैं।

,,
मैं अटल हूं

डायरेक्टर - रवि जाधव कास्ट - पंकज त्रिपाठी रिलीज डेट - 19 जनवरी 2024
'मैं अटल हूं' की कहानी पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है. इसमें पंकज त्रिपाठी ने अटल विहारी का किरदार निभाया है. फिल्म में विनोद भानुशाली और संदीप सिंह ने पैसा लगाया है। फिल्म का निर्देशन रवि जाधव ने किया है. यह 19 जनवरी 2024 को रिलीज हो रही है।

,,
फाइटर 
निर्देशक - सिद्धार्थ आनंद कलाकार - रितिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर रिलीज डेट - 25 जनवरी 2024
'विक्रम वेधा' के बाद ऋतिक रोशन 'फाइटर' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इसे एक हवाई एक्शन फिल्म के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। इसे 'पठान' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने बनाया है. भारतीय वायु सेना पर आधारित इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 25 जनवरी को रिलीज होगी।

Post a Comment

From around the web