Manoranjan Nama

Holi 2024: शादी के बाद पहली बार साथ होली मनाएंगे B-Town के ये फेमस जोड़ियां, प्यार के रंग के रंगेंगे कपल

 
Holi 2024: शादी के बाद पहली बार साथ होली मनाएंगे B-Town के ये फेमस जोड़ियां, प्यार के रंग के रंगेंगे कपल

होली का त्योहार आने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. खास बात यह है कि रंगों के इस त्योहार के लिए सभी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. भारत के कई शहरों में होली खेलना शुरू हो चुका है। होली का ये त्योहार हर किसी के लिए बेहद खास होता है. लेकिन हमारे बॉलीवुड की कुछ नई जोड़ियां हैं जिनके लिए ये और भी खास होने वाला है. होली के इस त्योहार से बॉलीवुड का भी गहरा नाता है। इस साल फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जो पहली बार अपने पार्टनर के साथ होली खेलेंगे। तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से स्टार कपल शामिल हैं।

,
लिन लैशराम और रणदीप हुडा

लिन लैशराम और रणदीप हुडा की भी ये पहली होली होगी. इस कपल ने पिछले साल 29 नवंबर को सात फेरे लिए थे।  उनकी शादी मणिपुरी रीति-रिवाज से हुई थी। लिन लैशराम पेशे से एक मॉडल हैं।

,,
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पिछले साल 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद एक्ट्रेस अपनी पहली होली अपने पति के साथ मनाएंगी।

,,
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की शादी इसी महीने 15 मार्च को मानेसर के ग्रैंड आईटीसी भारत रिजॉर्ट में पंजाबी रीति-रिवाज से हुई थी। यह जोड़ा 20 मार्च को मुंबई लौटा। जहां वे शादी के बाद अपनी पहली होली मनाएंगे।

,
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने इसी साल 21 फरवरी को सात वचन लिए थे। दोनों ने गोवा में शादी की. शादी के बाद इस कपल की ये पहली होली होगी।

ऐरा खान और नुपुर शिखारे
आमिर खान की बेटी आइरा खान ने इसी साल 3 जनवरी को नुपुर शिखारे से शादी की। इस साल शादी के बाद दोनों की ये पहली होली होगी।

,
दिव्या अग्रवाल और अपूर्वा

दिव्या अग्रवाल और अपूर्वा की शादी पिछले महीने हुई थी। दोनों की शादी महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से हुई थी। दोनों शादी के बाद पहली बार साथ में होली मनाएंगे।

,
सोनारिका भदौरिया और विकास
सोनारिका भदौरिया और विकास पारासर 19 फरवरी को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। इस साल शादी के बाद दोनों की ये पहली होली होगी।

,
सुरभि चंदना और करण शर्मा
सुरभि चंदना और करण शर्मा ने 2 मार्च को सात फेरे लिए थे। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 13 साल तक डेट किया था। इस साल ये दोनों अपनी पहली होली मनाएंगे।

Post a Comment

From around the web