Manoranjan Nama

जल्द ही रूमर्ड बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya की दुल्हनियां बनेंगी Janhvi Kapoor, बॉयफ्रेंड संग तिरुपति मंदिर के दर्शन करने पहुंची एक्ट्रेस 

 
जल्द ही रूमर्ड बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya की दुल्हनियां बनेंगी Janhvi Kapoor, बॉयफ्रेंड संग तिरुपति मंदिर के दर्शन करने पहुंची एक्ट्रेस 

इन दिनों जान्हवी कपूर अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस को अक्सर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पार्टी करते और घूमते हुए देखा जाता है। हाल ही में करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 8 में जान्हवी ने गलती से अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहरिया का नाम ले लिया था, जिसके बाद उनकी शादी की चर्चा शुरू हो गई थी। गया।

,,
इस बीच कपल का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने एक साथ तिरूपति वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शन किए। जान्हवी कपूर ने 5 जनवरी को तिरुमाला के तिरुपती वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन किए। उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आए। दोनों का मंदिर के अंदर जाते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस साड़ी में नजर आईं तो वहीं शिखर धोती पहने नजर आए। दोनों को एक साथ देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि ये जोड़ी जल्द ही शादी करने वाली है।

,
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब जान्हवी को शिखर के साथ देखा गया हो। एक्ट्रेस अक्सर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आती हैं। इन्हें बॉलीवुड पार्टियों से लेकर छुट्टियों तक एक साथ घूमते देखा गया है। जब भी इन्हें साथ देखा जाता था तो इनके डेटिंग की खबरें आती थीं लेकिन दोनों इस पर चुप्पी साधे रहते थे। कॉफी विद करण 8 में एक्ट्रेस ने गलती से अपने बॉयफ्रेंड का नाम बोल दिया था।


हुआ यूं कि शो के दौरान करण ने पूछा, 'अपने फोन के स्पीड डायल पर मौजूद तीन लोगों के बारे में बताओ।' इस पर जवाब देते हुए जान्हवी ने कहा, 'पापा, खुशू और शिखू।' इतना कहते ही जान्हवी चुप हो गईं और उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने गलती से अपने बॉयफ्रेंड का नाम ले लिया है। इसके बाद एक्ट्रेस की शादी को लेकर खबरें सामने आने लगीं। हालांकि उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है, लेकिन उनके अक्सर एक साथ देखे जाने के कारण डेटिंग की खबरें लगातार आती रहती हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस शिखर के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा करने पहुंची थीं।

Post a Comment

From around the web