जानिए कितनी पढ़ी-लिखी है Jawan की स्टारकास्ट, यहाँ जाने किंग खान से लेकर नयनतारा तक की एजुकेशन क्वालिफिकेशन

जवान का टीजर रिलीज होने के बाद से ही लोगों ने फिल्म से जुड़ी कई चीजें गूगल पर सर्च की थीं. कोई इसके बजट की तलाश में था तो कोई इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर काफी उत्साहित था। तो आइए आज जानते हैं जवान की स्टार कास्ट की पढ़ाई और डिग्री के बारे में। फिल्म जवान में शाहरुख खान पूरी तरह से कहानी का नेतृत्व करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने हंसराज कॉलेज से अर्थशास्त्र की डिग्री हासिल की। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री की।
नयनतारा
साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस नयनतारा इस बार शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान में नजर आ रही हैं। वह फिल्मों में अंग्रेजी बोलने में काफी सहज नजर आती हैं। इसका कारण यह है कि उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।
विजय सेतुपति
एक अभिनेता, गीतकार, निर्माता और लेखक जिन्होंने इन सभी चीजों में अपना हाथ आजमाया है, विजय सेतुपति साउथ सिनेमा में एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा एमजीआर सेकेंडरी स्कूल, कोडंबक्कम से की। उन्होंने बीकॉम कॉमर्स से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। जिसके बाद उन्होंने दुबई में अकाउंटेंट के तौर पर भी काम किया।
प्रियामणि
साउथ फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल प्रियामणि ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2003 में की थी। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा श्री अरबिंदो मेमोरियल स्कूल से की। उन्होंने क्रिश्चियन लॉ कॉलेज से बीए मनोविज्ञान की पढ़ाई की है।
रिद्धि डोगरा
रिद्धि डोगरा ने अपने करियर की शुरुआत एक डांसर के तौर पर की थी। दिल्ली में जन्मीं रिद्धि डोगरा की पढ़ाई-लिखाई दिल्ली में ही हुई है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा एपीजे स्कूल, दिल्ली से की। इसके बाद उन्होंने कमला नेहरू कॉलेज से बीए साइकोलॉजी ऑनर्स की पढ़ाई की।
सानिया मल्होत्रा
फिल्म दंगल से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सानिया मल्होत्रा का जन्म दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा रयान इंटरनेशनल स्कूल से की। जो दिल्ली में ही है। इसके बाद उन्होंने गार्गी कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।
जवान
जवान 7 सितंबर को रिलीज हुई है। इसका टीजर सामने आने के बाद से ही दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में धमाल मचाना शुरू कर दिया।