Navratri 2023:इन फ़िल्मी ने मनाया नवरात्रि का त्यौहार,फैंस को गुड़ी पड़वा और नवरात्रि की दी शुभकामनाएं

चैत्र नवरात्रि का पर्व आज से शुरू हो गया है। पूरे देश में दुर्गा मां के जयकारों की गूंज है। वहीं, मराठी और कोंकणी भी आज गुड़ी पड़वा यानी नया साल मना रहे हैं। कई जगहों पर बैसाखी और उगादी का त्योहार भी मनाया जा रहा है. ऐसे में इन त्योहारों पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर फैंस को विश किया है।
नमस्कार!
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) March 22, 2023
सर्वांना गुढीपाडव्याच्या आणि नवीन वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा! 🙏
अजय देवगन ने गुड़ी पड़वा की बधाई दी
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भोला को लेकर काफी व्यस्त हैं। बावजूद इसके उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्ट कर फैंस को गुड़ी पड़वा की बधाई दी है. अभिनेता ने मराठी में लिखा, "नमस्कार! गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं और सभी को नया साल मुबारक!
T 4594 - Gudi Padwa .. Ugadi .. Chaitra Sukhladi .. greetings and prayers ..🚩 pic.twitter.com/ZrrTUgdTaS
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 22, 2023
अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट कर त्योहारों की बधाई दी
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट कर फैंस को त्योहारों की बधाई दी हैबिग बी ने ट्वीट में लिखा, “गुड़ी पड़वा.. उगादि.. चैत्र सुखदादि.. प्रणाम और प्रार्थना।
To all those celebrating New Year today - Gudi Padwa, Ugadi and Cheti Chand - Have a wonderful day of festivities, family togetherness and joy always! Auspicious blessed beginning to all🙏 pic.twitter.com/8QrS3I1YbH
— Hema Malini (@dreamgirlhema) March 22, 2023
हेमा मालिनी ने भी फैन्स को फेस्टिवल की बधाई दी
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने भी ट्वीट कर फैंस को त्योहार की बधाई दी है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "उन सभी के लिए जो आज नया साल मना रहे हैं - गुड़ी पड़वा, उगादी और चेटी चंद उत्सव, पारिवारिक एकता और हमेशा के लिए खुशी का एक अद्भुत दिन! सभी को शुभ मंगलमयी शुरुआत।”
गुढीपाडव्याच्या मंगलमय शुभेच्छा !!#गुढीपाडवा pic.twitter.com/b4tDCSu1do
— Urmila Matondkar (@UrmilaMatondkar) March 22, 2023
उर्मिला ने भी गुड़ी पड़वा की बधाई दी
उर्मिला मातोंडकर ने भी मराठी में ट्वीट कर गुड़ी पड़वा की बधाई दी है. एक्ट्रेस ने लिखा, "हैप्पी गुड़ी पड़वा!
Wishing you all a very happy #Ugadi! Let this festive time usher in new hope, prosperity & happiness! మీ అందరికీ ఉగాది శుభాకాంక్షలు! 🙏🏻
— Mahesh Babu (@urstrulyMahesh) March 22, 2023
महेश बाबू ने उगादि की कामना की
वहीं साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने भी उगादी के त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्वीट किया, "आप सभी को #उगादी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! यह त्योहारी सीजन नई आशा, समृद्धि और खुशियां लेकर आए! आप सभी को उगादी की शुभकामनाएं!