Manoranjan Nama

नीलम गिरी के वीडियो सांग ‘Munwa Pherabu Balam Se’ में छलका नीलकमल का दर्द

 
नीलम गिरी के वीडियो सांग ‘Munwa Pherabu Balam Se’ में छलका नीलकमल का दर्द

भोजपुरी संगीत जगत में अपनी बेमिसाल गायकी से धमाल मचा रहे पॉपुलर सिंगर, एक्टर नीलकमल सिंह और ‘ट्रेंडिंग गर्ल’ नीलम गिरी को म्यूजिक कंपनी वल्र्डवाइड रिकॉर्डस पहली बार एक साथ लेकर आई हैं।

वल्र्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल से नीलकमल की आवाज में दर्दभरा वीडयो सांग ‘मुंहवा फेरबू बलम से’ रिलीज किया, जो अब लोगों को भी पसंद आ रहा है।

इस गाने में नीलम गिरी और नीलकमल की ‘लव स्टोरी’ को दिखाया गया है। गाने में दोनों का प्यार तो परवान चढ़ता है, लेकिन नीलम की शादी कही और हो जाती है। इस गाने में दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है। गाने में नीलम गिरी की खूबसूरती और इमोशन दोनों कमाल का दिखा है।

वल्र्डवाइड रिकार्डस के मालिक रत्नाकर कुमार ने कहा कि इस गाने में हमने दोनों कलाकारों को लेकर नया करने की कोशिश की थी, जो सफल हो गई और गाने लोगों बहुत पसंद आ रहा है।

इस दर्दभरे गीत को नीलकमल सिंह ने अपनी खास शैली में गाया है। इस गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है जबकि संगीत राज गाजीपुरी के हैं। इस गीत का निर्देशन रवि पंडित ने किया है, वही कोरियोग्राफी राहुल यादव का है। गाने का प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है।

न्यूज सत्रोत आईएएनएस

Post a Comment

From around the web