Manoranjan Nama

Nora Fatehi ने एक बार फिर अपनी बोल्डनेस से लोगों को किया क्लीन बोल्ड, मदहोश कर देंगी उनकी ये तस्वीरें

 
Nora Fatehi ने एक बार फिर अपनी बोल्डनेस से लोगों को किया क्लीन बोल्ड, मदहोश कर देंगी उनकी ये तस्वीरें

नोरा फतेही ने बॉलीवुड में अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है। वह भारतीय नहीं हैं, लेकिन फिर भी वह अपनी प्रतिभा के दम पर यहां काफी लोकप्रिय हैं। लोग उनकी एक्टिंग के तो दीवाने हैं ही साथ ही फैंस उनके डांस को भी खूब पसंद करते हैं। नोरा फतेही लुक्स के मामले में किसी से कम नहीं हैं। नोरा अक्सर अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह अपने अंदाज से फैंस को कायल करने के लिए जाने जाते हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। फिलहाल वह अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर चर्चा में आ गई हैं।

,
सोमवार को नोरा फतेही ने अपनी कुछ नई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जो सामने आते ही चर्चा में आ गईं। हर बार की तरह इस बार भी उनके फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। स्पोर्ट्स आउटफिट में नजर आ रही हैं नोरा फतेही। उन्होंने फुल ब्लैक बॉडी फिट ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। अपने लुक को और भी अट्रैक्टिव बनाने के लिए नोरा फतेही ने बालों को खुला रखा है, जिसमें उनका स्टाइल काफी कातिलाना नजर आ रहा है।

नोरा ने कई शानदार पोज दिए हैं। उन्होंने तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में उन्होंने रनिंग पोज दिया है। दूसरी तस्वीर में वह अपना सुडौल फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। आखिरी फोटो में वह फ्लोर पर बैठकर आकर्षक अंदाज में पोज दे रही हैं। अब नोरा इन तस्वीरों से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

बहरहाल, नोरा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह आखिरी बार आयुष्मान खुराना की फिल्म एन एक्शन हीरो के गाने जेहदा नशा में नजर आई थीं। वहीं इससे पहले वह फिल्म थैंक गॉड में भी नजर आई थीं, जिसमें अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे सितारे थे।

Post a Comment

From around the web