Manoranjan Nama

62 साल बाद Oscar के रीति रिवाजों में आया परिवर्तन, जानें क्या अलग होगा इस बार 

 
62 साल बाद Oscar के रीति रिवाजों में आया परिवर्तन, जानें क्या अलग होगा इस बार 

दुनियाभर में अवॉर्ड्स के लिए न सिर्फ स्टार्स बल्कि फैंस के बीच भी काफी क्रेज है। सभी अवॉर्ड फंक्शन में एक चीज हमेशा एक जैसी रहती है और वह है रेड कार्पेट। अवार्ड फंक्शन्स में रेड कार्पेट का इस्तेमाल सालों से किया जाता रहा है, जो इवेंट की शोभा बढ़ाते हैं और सेलेब्रिटीज अपने अनोखे लुक से रेड कार्पेट को चकाचौंध कर देते हैं। हालांकि, समय के साथ चीजें बदल रही हैं। 

,
अब कई अवॉर्ड फंक्शंस में रेड को छोड़कर अलग-अलग कलर के कारपेट बिछाए जा रहे हैं। अब इसी लिस्ट में 'ऑस्कर अवॉर्ड्स' भी शामिल हो गया है। साल 1961 से 'ऑस्कर अवॉर्ड्स' में रेड कार्पेट का इस्तेमाल किया जा रहा है. 33वें एकेडमी अवॉर्ड्स के बाद से हर सेलिब्रिटी ने अपने रेड कार्पेट लुक्स से सुर्खियां बटोरी हैं, लेकिन इस बार 62 साल पुरानी परंपरा बदल दी गई है। न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक इस बार अवॉर्ड फंक्शन में रेड कलर का कार्पेट नजर नहीं आएगा। 

,
ऑस्कर अवॉर्ड्स की मेजबानी करने वाली एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स ने 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए कारपेट रेड नहीं बल्कि शैंपेन कलर का रखा है। इस बार सेलेब्रिटीज रेड कार्पेट पर नहीं, बल्कि शैंपेन कलर के कार्पेट पर अपने यूनिक लुक से तहलका मचाएंगे। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोहों में से एक 95वां अकादमी पुरस्कार कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा। 

,
अवॉर्ड फंक्शन का प्रसारण 12 मार्च 2023 को अमेरिका में होगा, जबकि भारत में आप इसे 13 मार्च 2023 को सुबह 5.30 बजे देख सकते हैं। टीवी पर आप इसे 12 मार्च को शाम 5 बजे एबीसी नेटवर्क केबल, सिलिंग टीवी, हुलु प्लस लाइव टीवी, यूट्यूब टीवी और फूबो टीवी पर लाइव देख सकते हैं, जबकि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस अवार्ड समारोह का लुत्फ उठा सकते हैं।

Post a Comment

From around the web