Manoranjan Nama

अमेरिका में इस गाने पर किया गया था PM Modi का स्वागत, वायरल हुआ King Khan का रिएक्शन 

 
अमेरिका में इस गाने पर किया गया था PM Modi का स्वागत, वायरल हुआ King Khan का रिएक्शन 

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में अमेरिका दौरे पर थे। 22 जून को जब वह व्हाइट हाउस पहुंचे तो उनका भव्य तरीके से स्वागत किया गया। उस दौरान कई भारतीय गाने भी परफॉर्म किए गए थे, जिनमें शाहरुख खान का पॉपुलर गाना छैया छैया भी शामिल था। अब शाहरुख ने उस दौरान के एक परफॉर्मेंस वीडियो पर रिएक्ट किया है। शाहरुख खान ने रविवार को प्रशंसकों के साथ बातचीत करने के लिए ट्विटर पर ASK SRK सेशन किया। 

इसी बीच एक यूजर ने उनसे उस वीडियो को लेकर सवाल किया, जिसका किंग खान ने जवाब भी दिया। यूजर ने शाहरुख से पूछा, ''मोदी जी का अमेरिका में छैंया-छैंया पर स्वागत हुआ। आप इस पर क्या कहना चाहेंगे? शाहरुख खान ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए लिखा, "काश मैं वहां डांस करने के लिए होता...लेकिन मुझे लगता है कि वो लोग हमें ट्रेन के अंदर नहीं जाने देते।

आपको बता दें कि छैया छैया गाना साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म दिल से का है। इस गाने में शाहरुख और मलाइका अरोड़ा चलती ट्रेन के ऊपर परफॉर्म करते नजर आए थे। ये गाना आज भी बेहद लोकप्रिय है। इस सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख से कहा कि वह प्रेग्नेंट हैं और जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं। वह अपने बच्चों का नाम पठान और जवान रखेंगी। इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, 'ऑल द बेस्ट, लेकिन कोई अच्छा नाम रखिए।'

एक यूजर ने शाहरुख से पूछा कि उनका दोस्त जवान में रोल चाहता है, इसके लिए उसे क्या करना होगा। इस पर शाहरुख ने कहा, 'दोस्त को प्यार से समझाना होगा कि ऐसा नहीं होगा।' आपको बता दें, 'पठान' की सफलता के बाद शाहरुख के सभी फैंस उनका इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।

Post a Comment

From around the web