Manoranjan Nama

Mannara Chopra की बर्थडे पार्टी में Priyanka और Nick Jonas ने बांध दिया समां, स्टाइलिश अवतार ने लूटी महफिल

 
Mannara Chopra की बर्थडे पार्टी में Priyanka और Nick Jonas ने बांध दिया समां, स्टाइलिश अवतार ने लूटी महफिल

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ भारत में हैं। जब से ये कपल भारत आया है तब से इनके कई वीडियो और फोटो आए दिन सामने आते रहते हैं। कुछ दिनों पहले परिवार को एक साथ होली मनाते देखा गया था। अब पीसी और निक का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वे मन्नारा चोपड़ा की बर्थडे पार्टी के जश्न में शामिल हुए। उन्होंने पार्टी में शामिल होकर माहौल में चार चांद लगा दिए।

/
मन्नारा चोपड़ा ने आज मुंबई में अपना 33वां जन्मदिन मनाया। इस पार्टी में उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास भी शामिल हुए। पार्टी में एंट्री से पहले उन्होंने पैपराजी को खूब पोज दिए और खूब तस्वीरें क्लिक करवाईं। सोशल मीडिया पर स्टार्स के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। अपने बर्थडे पर मन्नारा ने रेड कलर की ड्रेस पहनी थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

प्रियंका ने सफेद रंग का आउटफिट चुना और उनके पति निक सफेद शर्ट और पीली पैंट में नजर आए। पीसी और निक को देखकर पैपराजी भी काफी एक्साइटेड हो गए. इस कपल ने भी उन्हें निराश नहीं किया और खूब पोज दिए. इस दौरान मन्नारा की बहन मिताली हांडा भी नजर आईं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने परिवार के साथ होली का त्योहार मनाया था। इस मौके पर एक्ट्रेस का परिवार और दोस्त एक साथ नजर आए। 

उनके साथ मन्नारा और परिवार के बाकी लोग भी नजर आए। प्रियंका और निक की होली मनाते हुए कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे. कुछ समय पहले ऐसी कई मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई थीं जिनमें कहा गया था कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह संजय लीला भंसाली की एक्शन फिल्म में नजर आ सकती हैं।

Post a Comment

From around the web