Manoranjan Nama

Nita Ambani के इवेंट में ख़ास चर्चित विषय बनी चांदी की थाली, जानिए खाने में क्या-क्या परोसा गया

 
Nita Ambani के इवेंट में ख़ास चर्चित विषय बनी चांदी की थाली, जानिए खाने में क्या-क्या परोसा गया

नीता अंबानी के इवेंट NMACC में सबकुछ बेहद खास था। इस कार्यक्रम में भारत की संस्कृति का प्रतिनिधित्व किया गया। नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्च के मौके पर वहां मौजूद लगभग हर शख्स ने अपने पहनावे के जरिए भारतीय संस्कृति का जलवा बिखेरा। वहीं इस अद्भुत आयोजन का केंद्र बिंदु यहां का खाना था। अब अगर अंबानी परिवार का कोई इवेंट है तो वहां का खाना भी बेहतरीन होना चाहिए।

,
NMACC के शुभारंभ पर मेहमानों को चांदी की बड़ी-बड़ी थालियों में व्यंजन परोसे गए। इस स्वादिष्ट खाने की थाली को देखकर सभी मेहमानों के मुंह में पानी आने लगा। दरअसल, इस इवेंट में शिरकत करने वाले सितारे इस थाली की फोटो शेयर करने से खुद को नहीं रोक पाए। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने इस शाही चांदी की थाली की तस्वीर अपने-अपने इंस्टा पर शेयर की है।

,
श्रद्धा कपूर इस इवेंट में सजी-धजी ड्रेस में पहुंचीं। अपनी तस्वीरों के साथ श्रद्धा ने अंबानी परिवार द्वारा परोसी गई चांदी की थाली भी दिखाई है। चांदी की इस थाली में एक साथ कई व्यंजन देखे जा सकते हैं। इसमें दाल मखनी, पालक पनीर, शाही पनीर, पापड़, लड्डू, गुंजिया, परांठा, रोटी समेत कई तरह के व्यंजन देखने को मिलते हैं। बता दें, इस बड़े आयोजन में नौ अलग-अलग किस्म की दालें मौजूद थीं। इसके अलावा इस आयोजन में भारत की संस्कृति को दर्शाने वाले व्यंजन भी मौजूद रहे।

NMACC के लॉन्च इवेंट ने खूब सुर्खियां बटोरी। यहां सबकी निगाहें शाहरुख खान पर भी टिकी थीं। शाहरुख ने विदेश से आने वाले सभी मेहमानों का स्वागत किया और इवेंट को होस्ट भी किया। बता दें, शाहरुख खान का अंबानी परिवार से गहरा नाता है। इस शाम का हिस्सा शाहरुख समेत बॉलीवुड के तमाम सितारें बने।

Post a Comment

From around the web