Manoranjan Nama

सुपरस्टार Shreyas Talpade की Manoranjannama.com Ranking 3/5 to 4 

 
सुपरस्टार Shreyas Talpade की Manoranjannama.com Ranking 3/5 to 4 

श्रेयस तलपड़े एक भारतीय फिल्म अभिनेता, फिल्म निर्देशक और निर्माता भी हैं। उन्होंने हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में फिल्में की हैं। उन्होंने पुनर्जन्म मेलोड्रामा "ओम शांति ओम" और कॉमेडी फिल्मों गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3, हाउसफुल 2 और गोलमाल अगेन में भी काम किया है। उनकी सबसे मशहूर फिल्म इकबाल है, जो 2005 में रिलीज हुई थी। वह महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और उनकी पत्नी का नाम दीप्ति तलपड़े है। उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा में हिंदी डबिंग की है। जो काफी मशहूर हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं. मनोरंजननामा ने इनके करियर ग्राफ, हिट फिल्मों ओर वेबसीरीज, इनकी सोशल वर्थ, नेटवर्थ और कई अन्य पहलुओं पर अच्छे से गौर करते हुए इन्हें 3/5 to 4 की रैंकिंग दी है, तो आईये आज आपको बताते हैं इनके बारे में विस्तार से.......

सुपरस्टार Shreyas Talpade की Manoranjannama.com Ranking 3/5 to 4 

श्रेयस तलपड़े का जीवन परिचय

नाम (Name) श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade)
जन्म (Born) 27 जनवरी 1976
उम्र (Age) 48 वर्ष
जन्म स्थान (Birth Place) मुंबई (भारत)
पिता Father’s Name भूपेश तलपडे
पत्नी (wife) दीप्ति तलपडे (मनोचिकित्सक)
बेटी (daughter) आध्या
विवाह की तारीख 2004
शिक्षा (Education) स्नातक
पेशा फिल्म निर्देशक ,अभिनेता, चलचित्र निर्माता
बॉलीवुड डेब्यु फिल्म इकबाल

शिक्षा 

श्रेयस ने श्री राम वेलफेयर सोसाइटी से हाई स्कूल की पढ़ाई की उसके बाद मिथिबाई कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की।

सुपरस्टार Shreyas Talpade की Manoranjannama.com Ranking 3/5 to 4 

करियर की शुरुआत

इन्होंने अपने करियर की शुरुवात महाराष्ट्र में स्टेज शो करके की और यह ज़ी टीवी सोप ओपेरा 1998 में भी दिखाई दिए। इन्होंने ”अधिकारी ब्रदर्स ” धारावाहिक में भी काम किया। एक मराठी धारावाहिक ”दामिनी” में इनकी भूमिका तेजस के रूप में मराठी दर्शकों के बीच बहुत प्रसिद्ध हुई। इन्होंने दूरदर्शन पर प्रसारित (जाने अनजाने) 2001 में भी अभिनय किया। जहां इन्होंने एक ऐसे बेटी की भूमिका निभाई जो अपने पिता को नापसंद करता है।

इन्होंने (नागेश कुकुनूर )से बॉलीवुड में डेब्यू किया और बाद में आई फिल्म इकबाल जो विपुल के रावल द्वारा लिखा गया , जिसमें उन्होंने क्रिकेटर बनने के इच्छुक एक मूक-बधिर युवा की भूमिका निभाई थी। 2006 में उन्होंने कॉमेडी (अपना सपना मनी मनी) में भी अभिनय किया और 2007 में उन्होंने फराह खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ”ओम शांति ओम ” में भी शाहरुख खान के साथ अभिनय किया। जहां उन्होंने ”पप्पू मास्टर ” की भूमिका निभाई और इन्हें काफी सराहना मिली।

2008 में इन्होंने कुकुनूर की क्रॉस -सांस्कृतिक कॉमेडी फिल्म मुंबई टू बैंकॉक में अभिनय किया। एक मराठी फिल्म ”सनाई चौघड़े” का भी निर्माण किया जो 2008 में रिलीज हुई। इन्होंने ”गोलमाल रिटर्न्स ‘‘ और संगीत सिवन की हॉरर फिल्म ”क्लिक” के साथ श्याम बेनेगल की ”वेलकम टू सज्जनपुर ” जैसी फिल्में भी हैं। इन्होंने हॉरर फिल्म ”हेल्प” में भी काम किया।

इन्होंने अपने होम प्रोडक्शन बैनर, एफ्लुएंस मूवीज के तहत पोस्टर बॉयज नामक एक मराठी फिल्म का निर्माण किया। 1 अगस्त 2014 को रिलीज हुई इस फिल्म को बॉलीवुड के दिग्गज सुभाष घई ने लांच किया था। 8 सितंबर 2017 को रिलीज हुई फिल्म ”पोस्टर बॉयज” के निर्देशन की शुरुआत की। इस फिल्म में सनी देओल और बॉबी देओल के साथ श्रेयस खुद भी हैं।

श्रेयस तलपडे की फिल्में

वर्ष फिल्म रोल भाषा
2002 आंखें चायवाला
2004 पछाड़लेला रवि मराठी फिल्म
2004 सावरखेड : एक गाव अजय मराठी फिल्म
2005 रेवती चंदू
2005 इकबाल इकबाल
2005 द हैंगमैन गणेश
2006 अपना सपना मनी मनी अर्जुन फर्नांडेस
2006 डोर बहरूपिया
2006 आई शपथ आकाश मोहन रानाडे मराठी फिल्म
2007 अगर डॉ आदित्य मर्चेंट
2007 दिल दोस्ती ईटीसी संजय मिश्रा
2007 ओम शांति ओम पप्पू मास्टर
2008 बॉम्बे टू बैंकाक शंकर सिंह भाटवाडेकर
2008 वेलकम टू सज्जनपुर महादेव
2008 गोलमाल रिटर्न्स लक्ष्मण /एंथोनी गोंसाल्वेस
2008 दशावतार नारद
2009 पेइंग गेस्ट भावेश वर्मा /करिश्मा
2009 आगे से राइट सब इंस्पेक्टर दिनकर वाघमारे
2010 क्लिक अवि
2010 हेल्प डॉआदित्य मोटवानी
2010 आशाएं स्वयं
2010 गोलमाल 3 लक्ष्मण
2010 मिर्च मंजुल /नीलकंठ
2011 तीन थे भाई फैंसी गिल
2011 हम तुम शबाना कार्तिक अय्यर
2012 विल यू मैरी मी आरव
2012 हाउसफुल 2 जय
2012 जोकर बब्बन
2012 कमाल धमाल मालामाल जॉनी बेलिंडा
2013 पोस्टर बॉयज मुख्यमंत्री मराठी फिल्म
2014 एंटरटेनमेंट जॉनी
2015 बाजी बाजी मराठी फिल्म
2016 ग्रेट ग्रैंड मस्ती बाबू रंगीला
2016 वाह ताज तुकाराम रावसाहेब मराठी फिल्म
2017 पोस्टर बॉइज अर्जुन
2017 गोलमाल अगेन लक्ष्मण

सुपरस्टार Shreyas Talpade की Manoranjannama.com Ranking 3/5 to 4 

पुरस्कार/सम्मान

वर्ष पुरस्कार
2005 इक़बाल फिल्म हेतु ”फिल्म फेयर बेस्ट मेल डेब्यु अवॉर्ड ” के लिए नामित
2006 इकबाल फिल्म हेतु ज़ी सिने क्रिटिकअवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर
2007 डोर फिल्म हेतु स्टार स्क्रीन अवार्ड फॉर बेस्ट कॉमेडियन
2008 ओम शांति ओम फिल्म हेतु फिल्म फेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवार्ड के लिए नामित
2008 ओम शांति ओम फिल्म के लिए स्टारडस्ट ब्रेकथ्रू परफारमेंस अवॉर्ड फॉर मेल एक्टर

सुपरस्टार Shreyas Talpade की Manoranjannama.com Ranking 3/5 to 4 

FAQ

Q- श्रेयस तलपडे की पत्नी का नाम क्या है ?

ANS – दीप्ति तलपडे (मनोचिकित्सक)

Q- श्रेयस तलपड़े की बेटी का नाम क्या है ?

ANS – आध्या तलपड़े

Q- श्रेयस तलपडे का जन्म कब और कहां हुआ ?

ANS – 27 जनवरी 1976,मुंबई (भारत)

Q- श्रेयस तलपडे की उम्र कितनी है ?

ANS – 45 YEAR

Q- श्रेयस तलपडे के पिता का नाम क्या है ?

ANS – भूपेश तलपडे

Post a Comment

From around the web