Manoranjan Nama

Swara बनीं Fahad की दुल्हन,शादी में पहनी लाला बनारसी साड़ी,कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

 
Swara बनीं Fahad की दुल्हन,शादी में पहनी लाला बनारसी साड़ी,कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

बॉलीवुड एक्ट्रेस फिल्म एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में कोर्ट मैरिज के बाद फहद अहमद से शादी की है। वहीं शादी में स्वरा भारी भरकम लहंगा नहीं बल्कि लाल रंग की बनारसी साड़ी पहने नजर आईं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं उनकी साड़ी की कीमत।

,
स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कुछ बेहद खास तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में स्वरा लाल रंग की बनारसी साड़ी पहने साउथ इंडियन दुल्हन बनी हुई हैं। जो अपने पति फहद अहमद के साथ रोमांटिक पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस खुलकर प्यार लुटा रहे हैं और उनके लुक की तारीफ भी कर रहे हैं।

स्वरा ने रेड साड़ी के साथ नेकपीस, झुमके, नथ, माथा पट्टी और मांग टीका पहनकर अपने ब्राइडल लुक को पूरा किया है। स्वरा ने हाथों में लाल चूड़ियां भी पहनी हुई हैं और माथे पर बिंदी लगा रखी है। वहीं, फहद सफेद कुर्ता और गोल्डन नेहरू जैकेट पहने नजर आए। एक्ट्रेस की साड़ी प्राइज की बात करें तो उन्होंने रॉ मैंगो लेबल की साड़ी पहनी है. जिस पर गोल्डन बार्डर पर भारी लूट का काम किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस की इस खूबसूरत साड़ी की कीमत करीब 94,800 रुपये है।

,
वहीं, इससे पहले स्वरा की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आई थीं। जिसमें वह ग्रीन कलर के आउटफिट और ऑरेंज अनारकली सूट में नजर आ रही थीं। तस्वीरों में स्वरा काफी खुश नजर आ रही थीं। उन्होंने अपने संगीत में जमकर डांस भी किया। आपको बता दें कि फरवरी में स्वरा ने फहाद से अचानक कोर्ट मैरिज कर सबको चौंका दिया था।

Post a Comment

From around the web