Manoranjan Nama

इस भोजपुरी स्टार की हॉरर फिल्म Raaz का फर्स्ट लुक आया सामने,पहली बार इस अंदाज में आएंगे नजर अटर 

 
इस भोजपुरी स्टार की हॉरर फिल्म Raaz का फर्स्ट लुक आया सामने,पहली बार इस अंदाज में आएंगे नजर अटर 

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अरविंद अकेला इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड स्टार्स में से एक हैं। अरविंद ने अपने करियर में कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्में दी हैं। वहीं, अरविंद इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'राज' को लेकर सुर्खियों में हैं। अरविंद की फिल्म 'राज' का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। फिल्म को एसआरके म्यूजिक फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। 'राज' का फर्स्ट लुक काफी शानदार है।

,
'राज' के फर्स्ट लुक पोस्टर में अरविंद अकेला कल्लू काफी गंभीर लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म में अरविंद मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ पूजा गांगुली और माही श्रीवास्तव फीमेल लीड के तौर पर नजर आ रही हैं। इस फिल्म के पोस्टर को बेहद आकर्षक तरीके से डिजाइन किया गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म 'राज' के फर्स्ट लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर ये पोस्टर खूब वायरल हो रहा है. फिल्म रोशन सिंह द्वारा निर्मित, शर्मिला आर सिंह द्वारा सह-निर्मित और लाल बाबू पंडित द्वारा निर्देशित है।

,
फिल्म 'राज' का फर्स्ट लुक आउट होने के बाद निर्माता रोशन सिंह ने कहा कि 'राज' एक सामाजिक और पारिवारिक हॉरर फिल्म है। भोजपुरी दर्शकों के लिए यह एक बेहतरीन एंटरटेनिंग फिल्म साबित होने वाली है। हमारी फिल्म का निर्देशन लाल बाबू पंडित कर रहे हैं, जो भोजपुरी में अर्थपूर्ण फिल्में बनाने वाले निर्देशकों में से एक हैं। फिल्म में कल्लू का एक अलग ही अंदाज दर्शकों के सामने होगा। कल्लू इंडस्ट्री के युवा और टैलेंटेड कलाकार हैं।

,
बता दें कि फिल्म 'राज' में अरविंद अकेला कल्लू, पूजा गांगुली और माही श्रीवास्तव के अलावा अनूप अरोड़ा, विद्या सिंह, बीना पांडे, रिंकू भारती, सोनू पांडे और संजय वर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के लेखक अरविंद तिवारी, संगीतकार ओम झा और मधुकर आनंद हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव, श्याम देहाती, सुमित सिंह चंद्रवंशी, उमा लाल यादव, यादव राज हैं।

Post a Comment

From around the web