Manoranjan Nama

बहुत ही दिलचस्प है स्टार क्रिकेटर Virat Kohli और Anushka की लव स्टोरी, ऐसे हुई थी प्यार की शुरुआत 

 
बहुत ही दिलचस्प है स्टार क्रिकेटर Virat Kohli और Anushka की लव स्टोरी, ऐसे हुई थी प्यार की शुरुआत 

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को पावर कपल के तौर पर देखा जाता है. फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। फैंस उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। ऐसे में जब विरुष्का की लव स्टोरी की बात आती है तो फैंस का एक्साइटमेंट चार गुना हो जाता है। आज यानी 1 मई को अनुष्का शर्मा का बर्थडे है। इस खास मौके पर हम आपको अनुष्का और विराट की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं कि कैसे इनके बीच प्यार के अनोखे रिश्ते की शुरुआत हुई।

,
एक विज्ञापन के दौरान मिले थे
अनुष्का और विराट की मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन के दौरान हुई थी। विराट ने बताया कि वह अनुष्का से पहली बार मिलने के कारण काफी नर्वस थे। अनुष्का समझ चुकी थीं कि विराट नर्वस हैं। ऐसे में अनुष्का ने वहां माहौल को हल्का करने के लिए एक चुटकुला सुनाया। यहीं से दोनों में दोस्ती हुई। बाद में वह कई अन्य जगहों पर भी मिले।

,
विराट ने मैदान पर दिया अनुष्का को फ्लाइंग KISS
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साल 2014 तक अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहे। दोनों को जब भी समय मिलता, वे एक-दूसरे से मिलते और क्वालिटी टाइम बिताते। आपको बता दें कि इसी साल विराट ने हैदराबाद में हुए वनडे मैच के दौरान अर्धशतक लगाया था। सेंचुरी मारने के बाद ही विराट ने अनुष्का को बैट के जरिए फ्लाइंग किस दिया था। बस इसी वजह से दोनों सबकी नजरों में आ गए थे और दोनों की खूब चर्चा भी हुई थी। इस साल विराट अनुष्का के जन्मदिन के मौके पर उनसे मिलने उदयपुर पहुंचे जहां वे फिल्म 'वेलवेट' की शूटिंग कर रही थीं।

,
2016 में रिश्ते में आई दूरी
साल 2016 विराट और अनुष्का के लिए अच्छा नहीं रहा। दोनों के रिश्ते के लिए ये साल काफी मुश्किल भरा रहा। इसी साल सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते में दरार को लेकर कई खबरें सामने आई थीं। विराट और अनुष्का ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया और दोनों साथ दिखना बंद हो गए। इसके बाद विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर के साथ हार्ट ब्रोकन कैप्शन लिखा। फिर क्या था लोग इस बात को लेकर कयास लगाने लगे थे।

The Adorable Love Story Of Virushka | IWMBuzz
एक बार फिर इस तरह आए करीब
दिसंबर 2016 में दोनों के ब्रेकअप की खबरों के बीच क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी में पहुंचे थे। इसी बीच एक बार फिर उनके बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और सारी पुरानी बातें भूलकर दोनों फिर करीब आ गए। इसके बाद दोनों की सगाई की खबरें आने लगीं और विराट ने ट्वीट कर साफ कर दिया कि दोनों अभी सगाई नहीं कर रहे हैं। वहीं विराट ने अपने फैन्स से साफ तौर पर यह भी कहा कि जिस दिन अनुष्का और मेरी सगाई या शादी हो जाएगी, हम इसे बिना छुपाए अपने फैन्स के साथ शेयर करेंगे।

Happy Birthday Anushka Sharma Know About Virat Kohli And Anushka Sharma  Interesting Love Story Breakup And Marriage Personal And Professional Life  Unknown Facts Virushka Love Story: डेटिंग, लव, ब्रेकअप और फिर शादी,
एक दूसरे का हाथ थामा
साल 2017 में विराट और अनुष्का की शादी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आने लगीं। फिर 11 दिसंबर, 2017 को आखिरकार उन्होंने शादी कर ली। दोनों ने इटली के लेक कोमो में गुपचुप तरीके से शादी की थी। इस शादी में दोनों के परिवार वाले और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। बाद में दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की खबर फैंस के साथ शेयर की। इतना ही नहीं विराट और अनुष्का ने शादी के दो रिसेप्शन दिए थे एक दिल्ली और एक मुंबई में। वहीं दोनों अब एक प्यारी सी बेटी वामिका के माता-पिता हैं।

Post a Comment

From around the web