Manoranjan Nama

एक लड़की के लिए Khesari Lal Yadav और Pawan Singh में हो गया था झगड़ा, जाने क्या पूरा किस्सा 

 
एक लड़की के लिए Khesari Lal Yadav और Pawan Singh में हो गया था झगड़ा, जाने क्या पूरा किस्सा 

भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार में खेसारी लाल यादव और पवन सिंह का नाम शामिल है। ये दोनों सितारे एक दूसरे के कट्टर दुश्मन बताए जाते हैं। लेकिन शुरू से ऐसा नहीं था खेसारी लाल यादव और पवन सिंह अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दोनों के कई फनी वीडियो आज भी इंटरनेट पर वायरल होते नजर आते हैं, लेकिन फैंस भी इनकी केमिस्ट्री को काफी मिस करते हैं। 

,
यूं तो आपने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच लड़ाई के कई किस्से सुने होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनकी लड़ाई कहां से शुरू हुई, इनकी लड़ाई की वजह कौन था। खेसारी और पवन सिंह के बीच लड़ाई की वजह कोई लड़का नहीं बल्कि नेपाल की एक लड़की थी जो खेसारी लाल यादव की बहुत बड़ी फैन थी। खेसारी लाल यादव की एक नेपाली फैन ने उनके हाथ पर उनके नाम का टैटू बनवाया है।

,
खेसारी की इस फीमेल फैन की वजह से पवन सिंह और खेसारी के बीच तकरार भी शुरू हो गई थी। दरअसल जब इस नेपाली महिला ने अपने हाथ पर खेसारी लाल यादव के नाम का टैटू बनवाया तो एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या आप पवन सिंह को जानती हैं? इस पर उस नेपाली युवती ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया। यह किस्सा खुद खेसारी लाल यादव ने एनबीटी को दिए एक इंटरव्यू में अपने दर्शकों को सुनाया था।


खेसारी ने बताया कि 'उस लड़की को पवन सिंह का नाम नहीं पता था, इसका मतलब यह नहीं है कि उसकी इज्जत में कुछ कमी आई है। जब अश्लीलता का अभियान शुरू हुआ तो उस दौरान इस लड़की को भी खूब निशाना बनाया गया क्योंकि इस लड़की ने अपने हाथ पर मेरे नाम का टैटू बनवाया था। लोग उन्हें वेश्या तक कहने लगे थे। फिर मैंने लाइव जाकर इस बच्ची के लिए आवाज उठाई। और इसके बाद पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच दूरियां आने लगीं।

Post a Comment

From around the web