Manoranjan Nama

क्रिकेटर्स के साथ शादी करते ही इन 5 हसीनाओं ने फ़िल्मी दुनिया से ले लिया संन्यास, अब संभाल रही है गृहस्थी 

 
क्रिकेटर्स के साथ शादी करते ही इन 5 हसीनाओं ने फ़िल्मी दुनिया से ले लिया संन्यास, अब संभाल रही है गृहस्थी 

फिल्म जगत से जुड़ी अभिनेत्रियां जितनी अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं, उतनी ही वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिनका नाम क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ जुड़ा। बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता हमेशा से गहरा रहा है। अक्सर क्रिकेट खिलाड़ियों और अभिनेत्रियों के बीच अफेयर की खबरें सामने आती रही हैं। कुछ अभिनेत्रियों ने क्रिकेटरों से भी शादी की है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने क्रिकेटर से शादी करने के बाद अपने अभिनय करियर से दूरी बना ली। तो आइए जानते हैं कौन हैं ऐसी अभिनेत्रियां..

..

संगीता बिजलानी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मशहूर एक्ट्रेस संगीता बिजलानी का है। सलमान खान को डेट कर चुकीं संगीता बिजलानी ने 1996 में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की। शादी के बाद संगीता बिजलानी आखिरी बार 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'निर्भया' में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया। अज़हरुद्दीन और संगीता बिजलानी की शादी जल्द ही टूट गई। साल 2010 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। फिलहाल संगीता बिजलानी सिंगल हैं और अक्सर सलमान खान के साथ नजर आती हैं।

..
हेज़ल कीच 

'बॉडीगार्ड' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं मशहूर एक्ट्रेस हेजल कीच ने भी मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह से शादी की है। आपको बता दें कि हेजल कीच ने अपने करियर में 5 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, लेकिन साल 2016 में उन्होंने युवराज सिंह से शादी कर ली और बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। बता दें, हेजल आखिरी बार फिल्म 'बांके की क्रेजी बारात' में नजर आई थीं, जिसमें वह आइटम नंबर करती नजर आई थीं।

..
गीता बसरा
गीता बसरा ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल दिया है' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'सेकेंड हस्बैंड' और 'लॉक' जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन साल 2015 में उन्होंने मशहूर क्रिकेटर हरभजन से शादी कर ली और फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। आपको बता दें, गीता बसरा आखिरी बार 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'लॉक' में नजर आई थीं, जिसके बाद उन्हें किसी फिल्म में नहीं देखा गया।

//
नताशा स्टेनकोविक
मशहूर क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की पत्नी नताशा स्टोनकोविक भी एक मशहूर अभिनेत्री हैं जिन्होंने डांसर और मॉडल के तौर पर पहचान हासिल की है।बता दें, नताशा ने अपने करियर की शुरुआत 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'सत्याग्रह' से की थी, जिसके बाद उन्होंने 'ओ मेरी मेहबूबा', 'झलक दिखला जा' जैसे शोज में काम किया। इसी बीच उन्होंने साल 2020 में मशहूर क्रिकेटर हार्दिक पंड्या से शादी कर ली और फिर वह किसी फिल्म या गाने में नजर नहीं आईं। हार्दिक और नताशा का एक बेटा है।

.
सागरिका घाटगे
एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने अपने करियर में शाहरुख खान जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। आपको बता दें कि उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'चक दे इंडिया' में काम किया था जिसमें उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था और लोगों को एक्ट्रेस का काम भी पसंद आया था. लेकिन साल 2017 में उन्होंने जहीर खान से शादी कर ली. इसके बाद उन्हें आखिरी बार फिल्म 'इरादा' में देखा गया था जिसके बाद वह किसी भी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आईं। आपको बता दें कि सागरिका घाटगे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सागरिका अक्सर बॉलीवुड पार्टियों में नजर आती रहती हैं।

Post a Comment

From around the web