Manoranjan Nama

भोजपुरी इंडस्ट्री की इन एक्ट्रेसेस ने अभी तक नही की शादी, जानिए कौन-कौन है इस लिस्ट में शामिल 

 
भोजपुरी इंडस्ट्री की इन एक्ट्रेसेस ने अभी तक नही की शादी, जानिए कौन-कौन है इस लिस्ट में शामिल 

बॉलीवुड के बाद अगर कोई इंडस्ट्री सबसे ज्यादा मशहूर है तो वो है भोजपुरी इंडस्ट्री।  भोजपुरी इंडस्ट्री ने अपनी फिल्मों और गानों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। 
 भोजपुरी स्टार्स की अब सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। भोजपुरी एक्ट्रेस ग्लैमर के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन भोजपुरी सुंदरियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अभी तक सिंगल हैं। तो आइये जानते हैं। 

,
रानी चटर्जी
अपनी हॉट और बोल्ड अदाओं से सभी को दीवाना बनाने वाली रानी चटर्जी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आपको बता दें कि रानी का नाम इंडस्ट्री में कई लोगों के साथ जुड़ा, लेकिन एक्ट्रेस ने अभी तक किसी से शादी नहीं की है। 

,
अक्षरा सिंह
इस लिस्ट में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी शामिल हैं।  अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस से भी खूब जुड़ी रहती हैं. आपको बता दें कि अक्षरा का नाम भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के साथ जुड़ चुका है। हालांकि, बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने भी खूब तूल पकड़ा। आपको बता दें कि अक्षरा अभी भी सिंगल हैं। 

,,
काजल राघवानी
इस लिस्ट में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी भी शामिल हैं। काजल के गाने इंडस्ट्री में काफी हिट हैं।  काजल 30 की उम्र पार कर चुकी हैं। इसके बावजूद एक्ट्रेस अभी भी सिंगल हैं। हालांकि फैंस को एक्ट्रेस की शादी का काफी इंतजार है।

Post a Comment

From around the web