Manoranjan Nama

बॉलीवुड में भी अपने ग्लैमर का तड़का लगा चुकी है ये पाकिस्तानी हसीनाएं,हॉटनेस देख दर्शक भी हुए मदहोश

 
बॉलीवुड में भी अपने ग्लैमर का तड़का लगा चुकी है ये पाकिस्तानी हसीनाएं,हॉटनेस देख दर्शक भी हुए मदहोश

मनोरंजन की दुनिया में कई सितारे अपनी किस्मत आजमाने के लिए एक देश से दूसरे देश का सफर करते हैं। बॉलीवुड सितारे भी अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए हॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में अपना जलवा बिखेरते हैं, लेकिन आज हम आपको उन पाकिस्तानी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने भारत यानी बॉलीवुड में अपने जलवे बिखेरे हैं। आइए जानते हैं।

,
माहिरा खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है माहिरा खान का। माहिरा की गिनती पाकिस्तान की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। वह बेहद हॉट और ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने पाकिस्तान की कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा। इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म रईस से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फैन्स को माहिरा की शाहरुख के साथ जोड़ी काफी पसंद भी आई। हालांकि, इस फिल्म के बाद वह बॉलीवुड में नजर नहीं आईं, क्योंकि साल 2016 में उरी हमले के बाद पाकिस्तानी सेलेब्स को भारत में बैन कर दिया गया था।

,
मावरा हुसैन
इसी लिस्ट में आगे नाम आता है मावरा हुसैन का। मावरा की गिनती पाकिस्तान की खूबसूरत अभिनेत्रियों में होती है। बॉलीवुड में कदम रखते ही वह बहुत लोकप्रिय हो गईं। फिल्म 'सनम तेरी कसम' में मावरा के किरदार और उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। हर्षवर्धन राणे के साथ एक्ट्रेस की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था।

,
सबा कमर
पाकिस्तानी फिल्मों में धमाल मचाने वाली सबा कमर भी इस लिस्ट में शामिल हैं. सबा ने फिल्म 'हिंदी मीडियम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह इरफान खान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और दर्शकों ने सबा के अभिनय की सराहना भी की. कहा जाता है कि अभिनेत्री को 'हिंदी मीडियम' के सीक्वल के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद को देखते हुए मना कर दिया।

,
वीना मलिक
पाकिस्तान की बोल्ड और हॉट एक्ट्रेस वीना मलिक ने बॉलीवुड में भी अपने जलवे बिखेरे। वह पाकिस्तान की एक हिट मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने 'बिग बॉस' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वीना मलिक ने आइटम सॉन्ग के जरिए फैंस को अपनी खूबसूरती का दीवाना बना दिया है। इसके बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड फिल्म 'दाल में कुछ काला है' में काम किया।

,
सजल अली
पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली ने श्रीदेवी के साथ फिल्म 'मॉम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी, जिसमें सजल ने श्रीदेवी की बेटी का किरदार निभाया था। सजल के अभिनय को दर्शकों ने भी खूब सराहा।

Post a Comment

From around the web