Manoranjan Nama

भारत में भी खूब पसंद की जाती है ये पाकिस्तानी जोड़ियाँ, इंडिया में तगड़ी फैन फॉलइंग रखते हैं ये सितारे

 
भारत में भी खूब पसंद की जाती है ये पाकिस्तानी जोड़ियाँ, इंडिया में तगड़ी फैन फॉलइंग रखते हैं ये सितारे

भारतीय दर्शकों को हमेशा से ही कुछ अलग देखने का शौक रहा है। ऐसे में कोविड 19 के समय ओटीटी तक दर्शकों की पहुंच तेजी से बढ़ने लगी। ओटीटी के बाद दर्शकों ने यूट्यूब का भी रुख किया और कई पाकिस्तानी नाटकों के व्यूज मिलियन तक पहुंच गए। तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन पाकिस्तानी जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें भारत में काफी पसंद किया जाता है।

..
सनम सईद और फवाद खान
पाकिस्तानी ड्रामा 'जिंदगी गुलजार है' में सनम सईद और फवाद खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस नाटक को दर्शकों ने काफी पसंद किया. इस ड्रामा को IMDb रेटिंग 8.9 मिली है।

..
फरहान सईद और हानिया आमिर
शो 'मेरे हमसफर' को न सिर्फ पाकिस्तान में बल्कि भारत में भी काफी पसंद किया गया. इस शो में फरहान सईद और हानिया आमिर मुख्य भूमिका में थे। इस शो के बाद ही हानिया आमिर की लोकप्रियता काफी बढ़ गई।

.
वहाज अली और युमना जैदी
'तेरे बिन' शो को यूट्यूब पर भी कई बार देखा गया. इस शो में वहाज अली और युमना जैदी भी मुख्य भूमिका में नजर आये थे. दोनों की केमिस्ट्री दोनों देशों को काफी पसंद आई थी

..
फिरोज खान और इकरा अजीज
'खुदा और मोहब्बत' भारतीय दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है। इस शो में फिरोज खान और इकरा अजीज मुख्य भूमिका में थे। नाटक में दोनों की जोड़ी को भारतीय दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

Post a Comment

From around the web