Manoranjan Nama

इस एक्ट्रेस ने दिखाया दबंग अंदाज़,स्टाइल में सड़कों पर दौड़ाई बाइक,जानिए कौन है ये एक्ट्रेस 

 
इस एक्ट्रेस ने दिखाया दबंग अंदाज़,स्टाइल में सड़कों पर दौड़ाई बाइक,जानिए कौन है ये एक्ट्रेस 

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। शादी के बाद से एक्ट्रेस छोटे पर्दे पर काफी कम एक्टिव रही हैं। दिव्यांका त्रिपाठी स्टार प्लस के सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में नजर आई थीं। उनका ये सीरियल काफी हिट हुआ था। हालांकि दिव्यांका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और पति विवेक के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

,
दिव्यांका त्रिपाठी अपनी पर्सनल लाइफ को खूब एन्जॉय कर रही हैं। हालांकि असल जिंदगी में दिव्यांका बेहद बोल्ड और बिंदास हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो और कुछ तस्वीरों को खुद दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। जिसने सभी का ध्यान खींचा है।  दरअसल हाल ही में दिव्यांका ने अपने लिए एक नई बाइक खरीदी है।

,
जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सबके साथ शेयर की। अब बाइक लेने के बाद दिव्यांका इसे चलाने के लिए काफी उत्साहित थीं। एक्ट्रेस के लेटेस्ट पोस्ट में दो तस्वीरें भी हैं। जिनमें से एक में वह अपने पति के साथ हाई-फाई करती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में विवेक और दिव्यांका बाइक राइड के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। आखिरी में दोनों बाइक की सवारी करते नजर आ रहे हैं।

दिव्यांका का ये दबंग अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। दिव्यांका ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, राइड टुगेदर, स्टे टुगेदर। बता दें, दिव्यांका की इस पोस्ट पर फैंस ही नहीं बल्कि टीवी स्टार्स भी कमेंट कर उनके बोल्ड अंदाज के लिए बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस अपने स्वीट नेचर के लिए भी जानी जाती हैं।

Post a Comment

From around the web