Manoranjan Nama

बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस कई बार कर चुकी हाई शादी,गिनती देखकर रह जाएंगे दंग

 
बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस कई बार कर चुकी हाई शादी,गिनती देखकर रह जाएंगे दंग

भारतीय संस्कृति में शादी को सात जन्मों का बंधन माना जाता है, लेकिन क्या हो अगर कोई एक ही जीवन में कई शादियां करना चाहे? आप इसे क्या कहेंगे? यह सुनने में फिल्मी लगता है और फिल्मी दुनिया में ऐसा अक्सर होता है। कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होंने एक से ज्यादा बार शादी की है। कभी-कभी यह संख्या तीन या तीन से अधिक तक पहुंच जाती है। सुनने में यह फिल्मी लग सकता है, लेकिन यह हकीकत है। आइए आज हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों से मिलवाते हैं जिन्होंने कई बार अपने हाथ पीले किए हैं।

,
सुनिधि चौहान

सिंगर सुनिधि चौहान ने दो बार शादी कर सबको चौंका दिया। बता दें कि उन्होंने 18 साल की उम्र में घरवालों के खिलाफ जाकर कोरियोग्राफर बॉबी खान से शादी कर ली थी। हालांकि, उनकी पहली शादी सफल नहीं हो सकी। सुनिधि ने 2012 में संगीतकार हितेश सोनिक से शादी की।

,
जेबा बख्तियार

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जेबा बख्तियार मूल रूप से पाकिस्तान की रहने वाली हैं. हालांकि उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'हिना' से डेब्यू किया था। बता दें कि उन्होंने चार शादियां कीं। साथ ही जेबा बख्तियार बॉलीवुड की सबसे शादीशुदा एक्ट्रेस मानी जाती हैं।

,
नीलिमा अजीम
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने भी तीन शादियां की हैं। बता दें कि उनकी पहली शादी अभिनेता पंकज कपूर से हुई थी, जिनके बेटे शाहिद कपूर हैं। उसके बाद उन्होंने अभिनेता राजेश खट्टर से शादी की और 2001 में उनका तलाक हो गया। आखिरकार, अभिनेत्री ने 2004 के दौरान उस्ताद राजा अली खान से शादी कर ली।

Post a Comment

From around the web